फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

No Guy Can Be Friend: 'बेगम के दोस्ती करने पर सख्ती, लड़कों से आपत्ति'; दुबई के करोड़पति से जुड़ा वीडियो वायरल

Sat, 02 Nov 2024 09:48 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

26 साल के युवा करोड़पति ने बेगम को खुश रखने के लिए उसके नौकरी न करने का नियम बनाया है। घर में खाना बनाने की जरूरत नहीं, हर दिन बाहर खाते हैं। इसके साथ ही इस करोड़पति ने अपनी खूबसूरत बीवी की दोस्ती पर भी नियम बना रखे हैं। जानिए दिलचस्प कहानी
विज्ञापन
दुबई की महिला ने बताई पति की सख्त शर्तें (वीडियो ग्रैब) - फोटो : इंस्टाग्राम वीडियो @soudiofarabia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के बाद जीवन में कई बदलाव आता हैं। आपसी सहमति से होने वाले फैसले अक्सर सुखद परिणाम लाते हैं। हालांकि, कई बार अगर शर्तें थोपी जाएं तो रिश्तों में तनाव भी पैदा होने लगता है। ये मामला भी एक ऐसे ही शर्त से जुड़ा है, जिसमें बेगम की दोस्ती पर करोड़पति मियां ने शर्तें लगा रखी हैं। दुबई के इस मामले में महिला ने वीडियो जारी कर बताया है कि 26 साल के पति ने सख्त नियम बनाए हैं। उसने साफ किया है कि वह किसी पुरुष से दोस्ती नहीं कर सकती।
विज्ञापन


30 लाख से अधिक लोगों ने देखा वीडियो
इंस्टाग्राम के इस वायरल वीडियो को 50 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि 30 लाख से अधिक लोग वीडियो देख चुके हैं। @soudiofarabia हैंडल से शेयर वीडियो में महिला अपनी शानदार जीवनशैली दिखाती है। 

घर के सभी खर्चे पति खुद ही संभालता है
इस वीडियो में महिला ने करोड़पति पति की पसंद और उसके लिए बनाए गए नियमों का जिक्र करते हुए कहा, 'उसके बैग हमेशा जूती / सैंडल से मैच करने वाले रंगों के होने चाहिए। बीवी को दफ्तर जाकर काम करने की अनुमति नहीं, क्योंकि उसके और पूरे घर के सभी खर्चे पति खुद ही संभालता है।'
विज्ञापन


महिला बोली- मैं राजकुमारी... सौदिरेला
खाने को लेकर बात करते समय महिला बताती है कि वह कभी खाना नहीं बनाती क्योंकि वे दोनों रोजाना बाहर खाना खाते हैं। पति हर दिन बालों और मेकअप को पेशेवर तरीके से करवाने की उम्मीद भी करता है। सौदी नाम की इस महिला ने इंस्टा वीडियो में कहा, 'आप मुझे सौदिरेला कह सकते हैं क्योंकि मैं उनकी राजकुमारी हूं। महिला सिंड्रेला नाम की राजकुमारी की तरफ संकेत कर रही है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या कहा?
इस वीडियो क्लिप पर अंग्रेजी में लिखा है, दुबई में मेरे करोड़पति पति ने मेरे लिए सख्त नियम बनाए हैं। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। सौदी की इस वीडियो पर कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने कहा, पैसे से खुशी नहीं खरीदी जा सकती। पैसे के बिना ही खुश रहना बेहतर है। पति नियंत्रण रखना चाहते हैं। आप पर भरोसा नहीं करते।' एक अन्य यूजर ने कहा कि यह करोड़पति पति नहीं चाहता कि आप खुश और संतुष्ट जीवन बिता सकें। एक अन्य यूजर ने सवाल किया कि क्या आपको सोचने, राय रखने, सार्वजनिक रूप से या कहीं भी अपनी बात कहने की अनुमति है?
तीन साल पहले शादी हुई, शौहर-बेगम के बीच दिलचस्प हैं समझौते
कुछ यूजर्स ने दंपती को धन-दौलत दिखाने के लिए ट्रोल भी किया। हालांकि, इससे प्रभावित हुए बिना महिला ने बेबाकी से अपनी शानदार जीवनशैली को सोशल मीडिया यूजर्स से साझा किया। महिला ने बताया कि जब वह छह साल की थी, तभी अपने परिवार के साथ दुबई शिफ्ट हो गई थीं। पति जमाल अल नादक से  उनकी मुलाकात आठ साल पहले विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान हुई। तीन साल पहले शादी हुई। दोनों के लिए निर्धारित निमयों में विपरीत लिंग के किसी भी व्यक्ति से दोस्ती न करने, एक-दूसरे के पासवर्ड जानने और हमेशा एक-दूसरे के लिए अपनी जगह खाली रखने जैसी बातें शामिल हैं।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें