फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brazil: गडकरी बोले- भारत में जैव ईंधन-हरित हाइड्रोजन, स्वच्छ ऊर्जा में मौके; प्रवासी भारतीयों को आमंत्रित किया

Sun, 18 May 2025 07:49 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, साओ पाउलो

सार

केंद्रीय सड़क परिवहन-राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारत में जैव ईंधन, हरित हाइड्रोजन, स्वच्छ ऊर्जा, फ्लेक्स-फ्यूल मोबिलिटी में व्यापक निवेश पर जोर दिया। भारत को अवसरों की भूमि कहते हुए, गडकरी ने वैश्विक भारतीय प्रवासियों को एक स्थायी और समृद्ध भविष्य के निर्माण में खोज, निवेश और भागीदारी के लिए भारत आमंत्रित किया।
विज्ञापन
नितिन गडकरी - फोटो : X@nitin_gadkari
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन-राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ब्राजील के साओ पाउलो में प्रवासी भारतीयों को वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते कद की जानकारी दी। उन्होंने कहा, भारत का यह स्वरूप मजबूत आर्थिक विकास, तेजी से बुनियादी ढांचे के विकास और मजबूत होती अंतरराष्ट्रीय साझेदारी से भरा हुआ है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गई तीव्रता; फिलहाल नुकसान की खबर नहीं

उन्होंने भारत में जैव ईंधन, हरित हाइड्रोजन, स्वच्छ ऊर्जा, फ्लेक्स-फ्यूल मोबिलिटी में व्यापक निवेश पर जोर दिया। भारत को अवसरों की भूमि कहते हुए, गडकरी ने वैश्विक भारतीय प्रवासियों को एक स्थायी और समृद्ध भविष्य के निर्माण में खोज, निवेश और भागीदारी के लिए भारत आमंत्रित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sagarmatha Sambaad: नेपाल में बोले विशेषज्ञ- पहाड़ मानवता की जीवन-रेखा, इनका संरक्षण विश्व समुदाय का कर्तव्य

मोदी की पहलों पर दी जानकारी
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति पर जोर देते हुए नितिन गडकरी ने पीएम गतिशक्ति, राष्ट्रीय रसद नीति, भारतमाला और सागरमाला जैसी प्रमुख पहलों पर प्रकाश डाला। वह होसे, ये ऐसे कार्यक्रम हैं जो एक एकीकृत और भविष्य के लिए तैयार परिवहन पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। ये न सिर्फ समावेशी विकास को बढ़ावा देते हैं बल्किर क्षेत्रीय संपर्क को भी मजबूत करते हैं।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें