फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर का 90 फीसदी काम किया पूरा, नवंबर में होगा उद्घाटन

Sat, 03 Aug 2019 10:09 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
करतारपुर कॉरिडोर (फाइल फोटो)
विज्ञापन
पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे पर ‘जीरो लाइन’ से गुरद्वारा साहिब तक 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है और इस वर्ष नवंबर में गुरु नानक की 550वीं जयंती के मौके पर इसका उद्घाटन किए जाने की योजना है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन


गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर स्थित दरबार साहिब को गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ेगा। इससे भारतीय सिख श्रद्धालुओं को वीजा मुक्त आवागमन की सुविधा मिलेगी। इन श्रद्धालुओं को करतारपुर साहिब जाने के लिए केवल एक ‘परमिट’ प्राप्त करना होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था नौ नवंबर को पाकिस्तान पहुंचेगा। 

हालांकि, अभी यह नहीं बताया गया है कि इन श्रद्धालुओं की संख्या कितनी होगी। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान द्वारा करतारपुर गलियारे का 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। इसमें ‘जीरो लाइन’ से गुरुद्वारा साहिब तक मुख्य सड़क, पुल और इमारतों का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन


साथ ही बताया गया है कि सीमा के पाकिस्तान की ओर गलियारे का उद्घाटन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा द्वारा नवंबर में बाबा गुरु नानक की जयंती पर किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें