वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सुलेमानी को राक्षस करार दिया। उन्होंने कहा कि उसे सब राक्षस बुलाते थे, वह एक राक्षस था, अब वह राक्षस नहीं रहा, वह मर गया। उन्होंने आगे कहा, 'वह हम पर और दूसरे देशों पर एक बड़े और घातक हमले की योजना बना रहा था। हमने उसे रोक दिया।'
उन्होंने विपक्षी दल डेमोक्रेटिक पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सुलेमानी की मौत का विरोध वही लोग रहे हैं जो राष्ट्रपति चुनाव जीतना चाहते हैं।
इसी बीच ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ को अमेरिका ने वीजा देने से मना कर दिया है। उन्हें न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के लिए जाना था।