फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2016 के चुनाव बाद मुझे विदेश मंत्री बनाना चाहते थे ट्रंप: निक्की

Mon, 26 Oct 2020 12:52 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी , फिलाडेल्फिया
विज्ञापन
Nikki Haley
विज्ञापन

रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने दावा किया कि 2016 में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रंप उन्हें विदेश मंत्री बनाना चाहते थे। निक्की ने कहा कि विदेश मंत्री पर चर्चा के लिए उन्हें ट्रंप प्रशासन की ओर से एक फोन कॉल आया था। 

विज्ञापन


निक्की के मुताबिक, मैं उस समय साउथ कैरोलिान की गवर्नर थी। 2016 में चुनाव के बाद रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के तत्कालीन अध्यक्ष रेंस प्रिब्स ने मुझे फोन किया और मुझसे कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप आपसे मिलना चाहते हैं। मैंने पूछा किस बार में? उन्होंने कहा कि वह आपसे विदेश मंत्री के संबंध में बात करना चाहते हैं। मैंने इस पर कहा कि मैं विदेश मंत्री नहीं बन सकती हूं, मैं गवर्नर हूं।


उन्होंने कहा कि वह आपसे बात करना चाहते हैं। साउथ कैरोलिना की दो बार गवर्नर रह चुकीं निक्की ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए ट्रंप की विदेश नीति की सराहना की और उन्हें दोबारा राष्ट्रपति बनाने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, भारत के साथ अमेरिका के इतने मजबूत रिश्ते पहले कभी नहीं हुए है। भारत में लोकतंत्र है और यह अमेरिका के साथ मेल खाता है। राष्ट्रपति ट्रंप का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अच्छे संबंध हैं। दोनों देश रक्षा, व्यापार और अन्य क्षेत्रों में एक-दूसरे के पार्टनर हैं। अमेरिका के विकास में भारतीय समुदाय के लोगों का अहम योगदान रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें