फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nigeria: नाइजीरियाई सेना के हवाई हमलों में गलती से कई नागरिकों की मौत, विद्रोहियों को बना रहे थे निशाना

Mon, 13 Jan 2025 03:55 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा।

सार

Nigeria: नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में हथियारबंद समूहों को निशाना बनाने के दौरान नाइजीरियाई सेना के हवाई हमले में कई नागरिकों की मौत हो गई। यह नागरिक स्थानीय सुरक्षा बलों के समर्थन में काम कर रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाइजीरिया के उत्तरी-पश्चिम इलाके में सेना के हवाई हमले में कई नागरिकों की मौत हो गई। सेना संघर्षरत इलाकों में हथियारबंद समूहों को निशाना बनाने का प्रयास कर रही थी। ये नागरिक स्थानीय सुरक्षा बलों के साथ मिलकर काम कर रहे थे। नागरिकों पर यह हमला गलती से हुआ। अधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पिछले एक साल में सेना का यह तीसरा हवाई हमला है, जिसमें नागरिकों की जान गई। नाइजीरिया सेना जमफारा राज्य के जुरमी और मराजुन इलाकों में विद्रोही समूह को निशाना बना रही थी। राज्य के गवर्नर के प्रवक्ता सुलैमान बाला इदरीस ने रविवार को बताया कि हवाई हमले में कुछ नागरिकों की भी मौत हो गई। ये लोग 'नागरिक संयुक्त कार्यबल' और 'स्थानीय सतर्कता बल' के सदस्य थे। इदरीस ने बताया कि ये लोग इलाके से भाग रहे थे। इसलिए इन्हें गलती से डाकू समझ लिया था। 

हालांकि, अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि कितने नागरिक मारे गए हैं। नाइजीरियाई वायु सेना ने भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया। स्थानीय निवासी सलिसु मराजुन ने बताया कि उन्होंने 20 शवों को गिना। 10 अन्य लोग घायल हुए और उनका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


जमफारा की राज्य सरकार ने इसे एक 'कामयाब' हमला बताया और कहा कि यह डाकुओं को निशाना बनाने के लिए निर्णायक कदम था। राज्य सरकार ने यह भी कहा कि वह आगे भी खुफिया जानकारी साझा करना, लॉजिस्टिक और समुदाय से जुड़ी पहल में सहयोग जारी रखेगी। 

लागोस स्थित अनुसंधान संस्था 'एसबीएम इंटेलिजेंस' की रिपोर्ट के मुताबिक, नाइजीरियाई सेना अक्सर विद्रोहियों से निपटने के लिए हवाई हमले करती है। लेकिन इन हमलों में 2017 से अब तक 400 नागरिकों की मौत हो चुकी है। 

दिसंबर 2023 में नाइजीरियाई सेना ने कादुना राज्य में एक धार्मिक आयोजन के दौरान हवाई हमला किया था। जिसमें 80 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद मई 2024 में नाइजीरियाई सेना कहा था कि दो सैनिकों को कोर्ट मार्शल का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, इस मामले में जांच के परिणाम कभी सार्वजनिक नहीं किए गए। मानवाधिकार संगठनों ने पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए नाइजीरियाई सेना की आलोचना की है। उनका कहना है कि इस तरह के मामलों में स्पष्टता और जवाबदेही की आवश्यकता है। 

नाइजीरिया में आतंकियों ने की 40 किसानों की हत्या 
अफ्रीकी देश नाइजीरिया में एक बार फिर बोको हराम के आतंकियों ने कहर बरपाया है। नाइजीरिया के पूर्वोत्तर राज्य बोर्नो में आतंकियों ने 40 किसानों की हत्या कर दी। बोर्नो के राज्यपाल बाबागाना उमरा जुलुम ने बताया कि रविवार को आतंकियों ने 40 किसानों की इन हत्याओं को अंजाम दिया। इसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। राज्यपाल बाबागाना ने सेना से इस मामले की जांच करने और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें