फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nigeria: नाइजीरिया में संघर्ष के दौरान 36 सैनिकों की मौत, उग्रवादियों ने घात लगाकर किया हमला

Fri, 18 Aug 2023 12:54 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा

सार

नाइजीरियाई सेना ने कहा कि उत्तरी क्षेत्र में सशस्त्र गिरोह के साथ संघर्ष के दौरान उग्रवादियों ने घात लगाकर हमले किए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AFP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाइजीरिया के उत्तरी क्षेत्र में सशस्त्र उग्रवादियों के खिलाफ अभियान के दौरान घात लगाकर किए गए हमले और हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 36 नाइजीरियाई सैनिक मारे गए। नाइजीरियाई सेना ने गुरुवार को कहा कि उत्तरी क्षेत्र में सशस्त्र गिरोह के साथ संघर्ष के दौरान उग्रवादियों ने घात लगाकर हमले किए।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि सप्ताह की शुरुआत में हुई झड़पों के बाद पड़ोसी देश नाइजर के वुशीशी में सशस्त्र गिरोहों ने हेलीकॉप्टर को मार गिराया। इससे नाइजीरिया के उत्तरी क्षेत्र में बंदूकधारियों की बढ़ती ताकत से चिंता बढ़ गई है।

रक्षा प्रवक्ता मेजर जनरल एडवर्ड बुबा ने मीडिया को बताया कि सैनिक सोमवार को पड़ोसी देश नाइजर में अभियान चला रहे थे, तभी सशस्त्र गिरोहों ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि घात लगाकर किए गए हमले और गोलीबारी में तीन सैन्य अधिकारियों और 22 सैनिकों की मौत हो गई। जबकि सात सैनिक घायल हुए हैं।
विज्ञापन


बुबा ने कहा कि इसके बाद हताहतों को निकालने के लिए नाइजीरियाई वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर भेजा गया, लेकिन यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके परिणामस्वरूप पायलटों और चालक दल के सदस्यों सहित 14 सैन्य कर्मियों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है।

सैन्य अभियानों में दर्जनों उग्रवादी मारे गए
रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि कई अन्य सैन्य अभियानों में उग्रवादी गिरोह के दर्जनों सदस्य या तो मारे गए या हिरासत में लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नाइजीरिया की सेना देश के इस अशांत क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस हमले ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद अदेकुनले टीनुबु के सामने नई चुनौती पेश की है, जो हाल ही में सैन्य तख्तापलट के बाद पड़ोसी देश नाइजर में लोकतंत्र को बहाल करने के लिए ECOWAS के पश्चिम अफ्रीका क्षेत्रीय ब्लॉक के प्रयासों का नेतृत्व कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें