नाइजीरिया के ओंडो राज्य में एक स्थानीय पेय पीने से कम से कम 48 लोगों की जान चली गई है। 100 से अधिक लोग अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। राज्य के ओडिगबो और इरेले स्थानीय सरकारी क्षेत्रों में यह घटना हुई। पुलिस प्रवक्ता अबायोमी जिमोह ने बताया कि घटना के संबंध में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक व्यक्ति मेथनॉल युक्त संदिग्ध पेय पदार्थ बना रहा था। वह पुलिस जांच में सहायता कर रहा है। राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त बंजी अजाका ने द एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि हाल के दिनों में 100 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं।