फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nigeria Boat capsized: नाइजीरिया में नाव डूबने से 27 लोगों की मौत, 100 से अधिक लापता, अधिकांश महिलाएं

Sat, 30 Nov 2024 12:40 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तरी नाइजीरिया में नाइजर नदी के किनारे खाद्य बाज़ार ले जा रही एक नाव पलट गई। इस हादसे में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज़्यादा लोगों लापता होने की खबर सामने आ रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी नाइजीरिया से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां शुक्रवार को नाइजर नदी के किनारे एक बड़ा नाव पलटने से 27 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। वहीं 100 से ज्यादा लोगों के लापता होने की भी खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन

संबंधित वीडियो 


वहीं इस मामले में नाइजर राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता इब्राहिम औडू ने बताया कि नाव पलटने के समय उसमें लगभग 200 यात्री सवार थे जो कोगी राज्य से पड़ोसी राज्य नाइजर जा रही थी।


विज्ञापन




एनआईडब्ल्यूओए प्रवक्ता ने दी जानकारी 
हादसे की खबर फैलते ही बढ़ते भगदड़ के को देखते हुए राष्ट्रीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (एनआईडब्ल्यूओए) के प्रवक्ता मकामा सुलेमान ने बताया कि नाव में मुख्य रूप से मध्य कोगी राज्य के मीसा समुदाय के व्यापारी सवार थे। जो पड़ोसी नाइजर राज्य में साप्ताहिक बाज़ार जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान अभी भी जारी है।

क्षमता से ज्यादा भरी थी नाव
हादसे को लेकर अधिकारियों ने बताया कि नाव में 200 से ज्यादा लोग सवार थे। इससे साफ तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि नाव में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे। हलांकि इसके अतरिक्त अधिकारियों ने नाव के डूबने के कोई अन्य कारण की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


बता दें कि नाइजीरिया के दूरदराज के इलाकों में भारी भीड़भाड़ और खराब सड़कों के कारण लोगों के पास कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं होता है। इसी कारण वहां के अधिकतर लोग बाजार या फिर कोई अन्य काम के लिए नाव से यात्रा करते है।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें