फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरिया: तेल चोरी करने की कोशिश पड़ी भारी, जहरीली गैस से 37 लोगों की हुई मौत; कई अब भी लापता

सार

नाइजीरिया के रिवर्स राज्य में कच्चा तेल चोरी करने की कोशिश के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई। कई लोग अब भी लापता हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तेल चोरी की कोशिश बनी मौत का कारण - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाइजीरिया के तेल उत्पादक राज्य 'रिवर्स' में तेल ले जा रहे एक जहाज से तेल चुराने की कोशिश के दौरान कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी शुक्रवार को एडवोकेसी ग्रुप ने दी। 

क्या है पूरा मामला? 

विज्ञापन

'यूथ्स एंड एनवायरनमेंटल एडवोकेसी सेंटर' ने बताया कि गुरुवार को ये लोग एक 'गैर-कानूनी टैपिंग पॉइंट' से अपनी नावों में कच्चा तेल भर रहे थे। इस दौरान उन्हें तेज दबाव में जहरीली गैसें अंदर लेनी पड़ीं, जिससे उनकी मौत हो गई। वॉलंटियर्स के एक नेटवर्क के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक, कई लोग अभी भी लापता हैं।

नाइजीरियाई पुलिस ने क्या कहा? 
नाइजीरियाई पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना की पुष्टि की, लेकिन मरने वालों की संख्या नहीं बताई और कहा कि मामले की जांच चल रही है। रिवर्स राज्य पुलिस के प्रवक्ता ब्लेसिंग अगाबे ने कहा, 'रिवर्स राज्य पुलिस कमांड मौतों की पुष्टि कर सकती है। मरने वाले कथित तौर पर कच्चा तेल चुराने की कोशिश कर रहे थे।'
विज्ञापन


अफ्रीका के सबसे बड़े तेल उत्पादक देश नाइजीरिया के नाइजर डेल्टा इलाके में तेल की चोरी आम बात है। यहां दशकों से तेल निकालने के काम के कारण गरीबी और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें