फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरियाई वायुसेना ने अपने ही लोगों को बनाया निशाना: 200 नागरिकों की मौत, आतंकियों का पीछा कर रहे थे विमान

Sun, 12 Apr 2026 10:05 PM IST
राकेश कुमार रॉयटर्स/ मैदुगुरी

सार

नाइजीरिया के जिल्ली बाजार में हवाई हमले के कारण लगभग 200 लोगों की मौत हो गई है। वायुसेना का कहना है कि वे बोको हराम के आतंकियों को निशाना बना रहे थे, जबकि स्थानीय प्रशासन और चश्मदीदों ने भारी संख्या में आम नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
 
विज्ञापन
नाइजीरिया में कोहराम ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : @IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाइजीरिया के पूर्वोत्तर इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां आतंकियों का पीछा कर रहे सेना के लड़ाकू विमानों की गलत बमबारी ने बाजार को श्मशान में तब्दील कर दिया। योबे राज्य के सीमावर्ती इलाके में स्थित एक साप्ताहिक बाजार पर हुई इस बमबारी में कम से कम 200 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा?
घटना शनिवार रात की है, जब नाइजीरियाई वायुसेना के जेट विमान कट्टरपंथी संगठन बोको हराम के आतंकियों की तलाश में थे। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, विमानों ने बोर्नो और योबे राज्य की सीमा पर स्थित जिल्ली नामक गांव के बाजार को निशाना बनाया। चश्मदीदों का कहना है कि उस वक्त बाजार में भारी भीड़ थी और लोग खरीदारी में व्यस्त थे, तभी आसमान से बरसी मौत ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया।

अधिकारियों का विरोधाभासी बयान
हैरानी की बात यह है कि नाइजीरियाई वायुसेना ने आतंकियों को मारने का दावा तो किया है, लेकिन बाजार पर हमले की बात से पल्ला झाड़ लिया है। वायुसेना ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने बोर्नो राज्य के जिल्ली क्षेत्र में बोको हराम के लड़ाकों को ढेर किया है, लेकिन उन्होंने आम नागरिकों के हताहत होने का जिक्र नहीं किया। वहीं दूसरी ओर, पड़ोसी राज्य योबे की सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि हवाई हमला एक बाजार के पास हुआ है। योबे राज्य के सैन्य सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल दाहिरू अब्दुसलाम ने पुष्टि की कि जिल्ली के साप्ताहिक बाजार में गए कई लोग इस हमले की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'पूरी सभ्यता मिट सकती है': ट्रंप ने बताया क्यों दी थी ईरान को ये धमकी, अब होर्मुज पर भी दे दी कड़ी चेतवानी

चश्मदीदों की जुबानी, खौफ की कहानी
बाजार में दवाइयां बेचने वाले 43 वर्षीय अहमद अली ने रॉयटर्स को बताया कि धमाका इतना तेज था कि मुझे कुछ समझ ही नहीं आया। मैं जान बचाकर भागने ही वाला था कि तभी मेरे एक दोस्त ने मुझे जमीन पर लेटने के लिए खींच लिया। हर तरफ चीख-पुकार मची थी।
विज्ञापन


स्थानीय पार्षद और फुचिमराम वार्ड के पारंपरिक प्रमुख लावन जन्ना नूर गैदाम ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि घायलों को योबे और बोर्नो के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, 'यह जिल्ली मार्केट में हुई एक बहुत ही भयावह घटना है। अब तक की जानकारी के अनुसार, इस हवाई हमले में 200 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें