किसी दबाव में नहीं लिया फैसला
न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने कहा कि चीन द्वारा हांगकांग में लागू किया गया नया सुरक्षा कानून अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से किए गए वादे के विपरीत है। हमने अपने नागरिकों को नए कानून के तहत आने वाली दिक्कतों को लेकर भी अपडेट किया है। पीटर्स ने कहा कि न्यूजीलैंड ने यह फैसला किसी दबाव में नहीं लिया है और इससे निर्यात पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में चिंतित नहीं है।
घोषणा की प्रतिक्रिया तैयार कर रहा चीन
न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने कहा कि न्यूजीलैंड अपने सिद्धांतों का पालन कर रहा है। हमारा चीन के साथ अच्छा रिश्ता है और पहले भी कई बार ऐसे मौके आए जब हमारी राय अलग-अलग रही। उधर, वेलिंगटन में चीनी राजदूत वू शी ने मंगलवार को कहा कि चीन घोषणा की प्रतिक्रिया तैयार कर रहा है। इस महीने की शुरुआत में चीन ने न्यूजीलैंड से उसके आंतरिक मामलों में दखल न देने का आग्रह किया था।