फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Turban Day: सिख संस्कृति से सराबोर हुआ टाइम्स स्क्वायर, हजारों ने बांधी पगड़ी

Sun, 14 Apr 2019 06:58 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
सिख संस्कृति के रंगों एवं परंपरा से टाइम्स स्क्वायर शनिवार को उस वक्त सराबोर हो गया जब समुदाय के सदस्यों ने पगड़ी दिवस के मौके पर न्यूयॉर्क वासियों एवं पर्यटकों को पगड़ी बांधी। इसका मकसद सिखों की पहचान के बारे में जागरुकता फैलाना है। 
विज्ञापन


सिख संगठन, ‘द सिख्स ऑफ न्यूयॉर्क’ ने न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास के साथ मिलकर शनिवार को वार्षिक पगड़ी दिवस का आयोजन किया। इस साल पगड़ी दिवस को बैसाखी और गुरु नानक देव की 550वीं जयंती वर्ष के साथ मनाया गया।

न्यूयॉर्क में भारत के उप महावाणिज्य दूत शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि दूतावास गुरुबानी गायन कार्यक्रमों के साथ गुरु नानक की 550वीं जयंती मना रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक की 550वीं जयंती के साथ-साथ बैसाखी मनाने के लिए दूतावास ने पगड़ी दिवस पर ‘द सिख्स ऑफ न्यूयॉर्क’ के साथ काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें