फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: न्यूयॉर्क मेयर पद का चुनाव जीतने के बाद ममदानी ने किया पंडित नेहरू का जिक्र, आव्रजन पर ट्रंप को चुनौती दी

Wed, 05 Nov 2025 01:14 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को चुनौती देते हुए कहा, ‘‘तो डोनाल्ड ट्रंप, मुझे पता है आप देख रहे हैं। मेरे पास आपके लिए चार शब्द हैं- वॉल्यूम बढ़ा दो।’’
विज्ञापन
अमेरिका के न्यूयॉर्क के अगले मेयर जोहरान ममदानी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के सबसे अहम मेट्रो शहरों में से एक न्यूयॉर्क में डेमोक्रेटिक पार्टी के जोहरान ममदानी ने मेयर पद का चुनाव जीत लिया है। इसके बाद उन्होंने बुधवार को ही जनता को संबोधित किया। इस दौरान ममदानी ने न सिर्फ भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और भारत की आजादी के बाद उनके पहले भाषण- ट्रिस्ट विद डेस्टिनी का जिक्र किया, बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आव्रजन के मुद्दे पर चुनौती भी दी। 
विज्ञापन


जब नेहरू के जिक्र से तालियों से गूंज उठा समारोह स्थल
ममदानी ने अपनी ऐतिहासिक जीत को राजनीतिक वंश का अंत बताया और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का भी जिक्र किया। उन्होंने पंडित नेहरू के ट्रिस्ट विद डेस्टिनी भाषण के शब्दों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘आज मैं आपके सामने खड़ा हूं और मुझे जवाहरलाल नेहरू के शब्द याद आ रहे हैं। एक क्षण आता है, जो इतिहास में बहुत कम आता है, जब हम पुराने से नए में प्रवेश करते हैं। आज रात, हमने पुराने से नए में कदम रखा है।’’ उनके इस बयान के बाद समारोह स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। 

अमेरिकी राष्ट्रपति को दे दी चुनौती
ममदानी ने ट्रंप को चुनौती देते हुए कहा कि न्यूयॉर्क प्रवासी समुदाय की मेहनत से बनाया गया, उन्हीं से संचालित और अब एक प्रवासी के नेतृत्व में चलने वाला शहर रहेगा। ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद ममदानी ने कहा, ‘‘हममें से किसी तक पहुंचना है तो आपको हम सबके बीच से होकर गुजरना होगा।’’ वह अमेरिका के सबसे बड़े शहर के मेयर बनने वाले पहले दक्षिण एशियाई और मुस्लिम हैं।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा, ‘‘हम अब दूसरों को खेल के नियम तय नहीं करने देंगे। वे भी उन्हीं नियमों पर खेलें, जिन पर बाकी सब खेलते हैं। यदि हम इस नए रास्ते को अपनाने का साहस दिखाएं, तो हम कुलीनतंत्र और निरंकुशता का जवाब डर से नहीं, बल्कि उस ताकत से देंगे जिससे वे डरते हैं।’’
विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘‘आखिरकार, अगर कोई भी ट्रंप द्वारा ठगे गए राष्ट्र को यह दिखा सकता है कि उसे कैसे हराया जाए, तो वह वही शहर है जिसने उसे जन्म दिया था। किसी तानाशाह को डराने का सबसे अच्छा तरीका है, उन हालातों को खत्म करना जिन्होंने उसे सत्ता दी। यही तरीका है ट्रंप को रोकने का।’’

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को चुनौती देते हुए कहा, ‘‘तो डोनाल्ड ट्रंप, मुझे पता है आप देख रहे हैं। मेरे पास आपके लिए चार शब्द हैं- वॉल्यूम बढ़ा दो।’’ ममदानी ने कहा कि आपको हममें (प्रवासियों में से) किसी तक पहुंचना है तो आपको हम सबके बीच से होकर गुजरना होगा।’’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें