फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया में किम जोंग की निगरानी में किया गया 'नए हथियार' का परीक्षण

Sun, 11 Aug 2019 12:33 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • उत्तर कोरिया ने किम जोंग की निगरानी में "नए हथियार का परीक्षण" किया है।
  • उत्तर कोरिया ने इसे परंपरागत हथियार विकसित करने के लिए किया गया परीक्षण" बताया।
विज्ञापन
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कोरिया की ओर से हाल में किए गए मिसाइल प्रक्षेपणों के बाद किम जोंग उन की व्यक्तिगत निगरानी में उनके देश ने एक और "नए हथियार का परीक्षण" किया है। देश के सरकारी मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


उत्तर कोरिया ने यह परीक्षण ऐसे समय में किया है जब हाल में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि प्योंगयांग परमाणु निरस्त्रीकरण पर वार्ता बहाल करना चाहता है।

देश की आधिकारिक 'कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी' (केसीएनए) ने शनिवार को किए गए प्रक्षेपण की जानकारी देते हुए यह नहीं बताया कि उत्तर नेरिया ने किस हथियार का परीक्षण किया है।
विज्ञापन


उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में इसे परंपरागत हथियार विकसित करने के लिए किया गया परीक्षण" बताया गया है।

इससे पहले उत्तर कोरिया पिछले दो सप्ताह में चार बार मिसाइल प्रक्षेपण कर चुका है। उत्तर कोरिया ने ये प्रक्षेपण अमेरिका-दक्षिण कोरिया युद्ध अभ्यास के विरोध में किए हैं।

केसीएनए ने बताया कि किम ने परीक्षण को निर्देशित किया और उसकी निगरानी की। किम ने परिणाम पर "अत्यंत संतुष्टि" जताई।

सियोल में रक्षा अधिकारियों ने बताया कि हैमहंग के निकट शनिवार तड़के जिन प्रक्षेपास्त्रों का परीक्षण किया गया, वे छोटी दूरी की दो बैलिस्टिक मिसाइलें प्रतीत होती हैं, जिन्होंने कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच समुद्र में गिरने से पहले 400 किलोमीटर की दूरी तय की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें