बीते दशकों में धरती के बढ़ा तापमान ने हमें ऐसी स्थिति में पहुंचा रहा है, जहां खाद्य सुरक्षा या तापमान पर नियंत्रण में से किसी एक को चुनने की नौबत आ सकती है। संयुक्त राष्ट्र के जलवायु परिवर्तन पर बने अंतरराष्ट्रीय पैनल ने जिनेवा में यह दावा किया है। पैनल के अनुसार खत्म होते जंगलों, खेती के नुकसानदेह तौर-तरीकों और ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन के हालात सुधारने के लिए अब भी काम नहीं हुआ, तो ऐसा होगा। पैनल ने भूमि के उपयोग और जलवायु परिवर्तन पर हजार पृष्ठों की रिपोर्ट भी जारी की।
रिपोर्ट के अनुसार इन खतरों के बीच तेजी से बढ़ती आबादी और उसकी जरूरतों की वजह से ग्लोबल वॉर्मिंग को रोकने के प्रयास विफल हो सकते हैं। उष्णकटिबंधीय वन और वैकल्पिक ऊर्जा के लिए तैयार किए जा रहे बड़े प्रोजेक्ट्स भी पर्यावरण को नुकसान से नहीं बचा पाएंगे। वहीं कृषि व संबंधित कार्यों पर पृथ्वी की एक तिहाई धरती और 70 प्रतिशत ताजे पानी की खपत हो रही है, जो चिंताजनक है। मानव आबादी 10 अरब होने जा रही है, ऐसे में सरकारों, उद्योगों और किसानों को पर्यावरण का नुकसान को घटाने के लिए काम करना होगा।
रिपोर्ट में यह भी दावा
- अभी हिम-रहित 13 करोड़ वर्ग किमी क्षेत्र में से 3.34 करोड़ वर्ग किमी में ही वन बचे हैं।
- 2050 तक 1.2 करोड़ वर्ग किमी जंगल बढ़ाना होगा।
- 1961 के मुकाबले विश्व का अनाज उत्पादन 240 प्रतिशत और कपास उत्पादर 162 प्रतिशत बढ़ा।
- एक-तिहाई खाद्य उत्पादन बेकार जा रहा है।
- -कृषि उत्पादों की सप्लाई, बड़ी फूड चेन और इनसे जुड़े उद्योग हानिकारक गैसों के 37 प्रतिशत उत्सर्जन के जिम्मेदार हैं।
धरती का इस्तेमाल
1 प्रतिशत : आधारभूत संरचनाएं
14 प्रतिशत : खेती
37 प्रतिशत : चारागाह व पशुपालन
20 प्रतिशत : पेड़-पौधे लगाने और एग्रो-फॉरेस्ट्री में
28 प्रतिशत : वन व बंजर भूमि