फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Mexico Refinery Blast: न्यू मैक्सिको में तेल रिफाइनरी में धमाके के बाद लगी भीषण आग, कई लोग घायल

Sat, 01 Nov 2025 01:41 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू मैक्सिको

सार

अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य के आर्टेसिया शहर में शुक्रवार को एक तेल रिफाइनरी में भीषण धमाका हुआ। धमाके के बाद उठे घने धुएं से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार, हादसे में कई लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Google Gemini
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य के आर्टेसिया शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शुक्रवार को एक तेल रिफाइनरी में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद वहां से घना धुआं उठने लगा और देखते ही देखते धुंआ शहर के कई हिस्सों में फैल गया। राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन


मामले में आर्टेसिया पुलिस कमांडर पीट किनोनेस ने बताया कि धमाके में कोई मौत नहीं हुई, लेकिन कई लोग घायल हुए हैं। एडी काउंटी इमरजेंसी मैनेजर जेनिफर आर्मेन्डारिज़ ने कहा कि घायलों की संख्या फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

ये भी पढ़ें:- JD Vance: 'आस्था व्यक्तिगत..', अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने हिंदू पत्नी उषा के धर्म बदलने से जुड़े विवाद पर दी सफाई

घटना के बाद सड़क कुछ समय के लिए बंद

विज्ञापन

बता दें कि घटना के बाद प्रशासन ने रिफाइनरी के पास की सड़कों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया था ताकि मेडिकल हेलीकॉप्टर को उतरने की जगह दी जा सके। दोपहर तक धुआं छंट गया और सड़कें दोबारा खोल दी गईं।

यह धमाका एचएफ सिंक्लेयर नवाजो रिफाइनरी में हुआ, जो आर्टेसिया के मुख्य चौराहे के पास स्थित है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, इस रिफाइनरी की दैनिक क्षमता लगभग एक लाख बैरल कच्चे तेल की प्रोसेसिंग की है। हालांकि, घटना के समय प्लांट कितनी क्षमता पर काम कर रहा था, यह साफ नहीं हो सका है। गौरतलब है कि यह रिफाइनरी पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी अमेरिका के बाजारों में तेल की आपूर्ति करती है और इसके साथ लगभग 105 किलोमीटर दूर लोविंगटन में भी कंपनी का एक और संयंत्र संचालित होता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- ट्रंप-पुतिन के बीच हंगरी सम्मेलन रद्द: रूसी मांगों के बाद हुआ फैसला; यूक्रेन को और अधिक क्षेत्र देने से इनकार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें