न्यू जर्सी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक 14 वर्षीय किशोर ने शुक्रवार शाम को एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी और दूसरे को घायल कर दिया। मारे गए अधिकारी 25 वर्षीय जोसेफ एजकोना नेवार्क पुलिस की खुफिया टीम का हिस्सा थे, जो अवैध हथियारों की जांच में एक संदिग्ध को पकड़ने गए थे। इस दौरान उनके वाहन पर गोलिया चलाई गई। हालांकि पुलिस ने युवक से साथ-साथ पांच संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है।
घायल अधिकारी खतरा से बाहर
मामले में नेवार्क के सार्वजनिक सुरक्षा निदेशक इमैनुएल मिरांडा ने बताया कि अधिकारी को वाहन से बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला। दूसरे अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें चोटें आईं, जो जानलेवा नहीं थीं। वहीं नेवार्क के मेयर रास बराका ने गोलीबारी को मानवता के प्रति जघन्य अपराध बताया।
स्वीवंस ने दी जानकारी
साथ ही एसेक्स काउंटी के अभियोक्ता थियोडोर एन. स्टीवंस द्वितीय ने बताया कि पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें 14 वर्षीय किशोर भी शामिल है, जिस पर हत्या, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने का आरोप लगाया गया है।
स्टीवंस ने आगे बताया कि 14 वर्षीय किशोर को गोली लगी थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी चोटें जानलेवा नहीं थीं। स्टीवंस ने हिरासत में लिए गए लड़के या अन्य चार लोगों की पहचान नहीं की, जिनके बारे में उन्होंने कहा कि उनसे शनिवार को जांचकर्ता पूछताछ कर रहे थे।