फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अगर वे चाहें तो...': इस्राइल के साथ युद्धबंदी प्रस्ताव को लेकर नए हिजबुल्ला प्रमुख ने दी प्रतिक्रिया, पढ़ें

Thu, 31 Oct 2024 02:44 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत

सार

नईम कासेम का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब इस्राइल की कैबिनेट लेबनान और गाजा में युद्धविराम को लेकर चर्चा कर रही है। 
विज्ञापन
हिजबुल्ला प्रमुख नईम कासेम और इस्राइली पीएम नेतन्याहू। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल की ओर से लेबनान पर किए जा रहे ताबड़तोड़ हमलों के बीच अब हिजबुल्ला प्रमुख ने अहम बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि वह इस्राइल के साथ युद्धबंदी प्रस्ताव के लिए तैयार हैं। हालांकि, यह कुछ शर्तों के साथ ही होना चाहिए। हिजबुल्ला के पूर्व प्रमुख हसन नसरल्ला और उनके उत्तराधिकारी के इस्राइल के हमलों में मारे जाने के बाद नए प्रमुख नईम  कासेम ने यह संदेश जारी किया। 
विज्ञापन


बता दें कि नईम कासेम का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब इस्राइल की कैबिनेट लेबनान और गाजा में युद्धविराम को लेकर चर्चा कर रही है। हालांकि, इस्राइल की तरफ से इन दोनों ही क्षेत्रों में हमले जारी हैं। इस बीच लेबनान के प्रधानमंत्री नजीम मिकाती ने कहा कि वह सावधानी से इस बात के प्रति सकारात्मक हैं कि आने वाले कुछ दिन या घंटों में युद्धविराम संभव होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें