फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-UK: भारत ने ब्रिटेन के युवाओं के लिए शुरू की वीजा योजना, नई दिल्ली में शुरू हो चुकी है सुविधा

Tue, 28 Feb 2023 10:28 PM IST
विवेक दास वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India-UK: भारत-ब्रिटेन युवा पेशेवर योजना 18 से 30 वर्ष की आयु के ऐसे स्नातकों के लिए शुरू की गई जो दोनों देशों में दो साल तक रहने, अध्ययन करने, यात्रा करने और काम करने के इच्छुक हैं। इस कार्यक्रम को पिछले साल के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऋषि सुनक की ओर से हरी झंडी दिखाई गई थी।
विज्ञापन
भारत और ब्रिटेन का झंडा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन स्थित भारतीय उच्चायोग ने नई युवा पेशेवर योजना (वाईपीएस) के तहत आवेदन करने को लेकर ब्रिटिश युवाओं के लिए वीजा आवेदन प्रक्रिया मंगलवार को शुरू कर दी। इसी तरह नई दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग ने भारतीय स्नातकों के लिए प्रक्रिया आरंभ की है। दोनों देशों के बीच पिछले साल नवंबर में हुए समझौते के तहत भारतीय व ब्रिटिश नागरिक दो साल तक एक-दूसरे के यहां रहने, काम करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने योजना की शुरुआत की घोषणा की।

विज्ञापन


भारत-ब्रिटेन युवा पेशेवर योजना 18 से 30 वर्ष की आयु के ऐसे स्नातकों के लिए शुरू की गई जो दोनों देशों में दो साल तक रहने, अध्ययन करने, यात्रा करने और काम करने के इच्छुक हैं। इस कार्यक्रम को पिछले साल के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऋषि सुनक की ओर से हरी झंडी दिखाई गई थी। इस पारस्परिक प्रणाली को दोनों देशों के युवाओं के लिए "सांस्कृतिक अनुभवों से लाभ उठाने और दोनों अर्थव्यवस्थाओं में विशेषज्ञता डालने" के अवसर देखा गया है।

ब्रिटेन के इमिग्रेशन (आव्रजन) मंत्री रॉबर्ट जेनरिक ने कहा, 'यंग प्रोफेशनल्स स्कीम ब्रिटिश और भारतीय स्नातकों के लिए अपने पेशेवर अनुभव और विशेषज्ञता का निर्माण करते हुए एक नई संस्कृति और जीवन शैली की समृद्धि का अनुभव करने का एक अनूठा अवसर है। उन्होंने कहा, 'यह नई योजना भारत के साथ हमारे संबंधों के महत्व को दर्शाती है और इससे दोनों देशों को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा मैं भारत और ब्रिटेन के उन सभी युवा पेशेवरों को प्रोत्साहित करता हूं जो अपने कौशल और प्रतिभा को साझा करना चाहते हैं। 
विज्ञापन


निर्धारित क्षेत्र में कर सकते हैं नौकरियां 
भारतीय उच्चायोग की वेबसाइट के मुताबिक आवेदक प्रवास के दौरान निर्धारित क्षेत्र में नौकरियां कर सकते हैं। योजना के लिए पात्र भारतीय नागरिक मंगलवार से 48 घंटे के नि:शुल्क शिविर का हिस्सा बन सकते हैं। इनमें रेंडम रूप से चुने गए 2,400 आवेदकों को ब्रिटिश उच्चायोग में अपने वीजा आवेदन जमा करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसी वर्ष आगे भी ऐसे ही एक शिविर का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें