Nepal Airlines: दिल्ली आने वाली नेपाल एयरलाइंस की फ्लाइट अंतिम क्षण में रद्द, 254 यात्री फंसे
Tue, 01 Nov 2022 07:47 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू/नई दिल्ली
सार
त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (टीआईए) के प्रवक्ता टेकनाथ सितौला ने कहा, फ्लाइट का दिन तय नहीं था इसलिए फ्लाइट को सोमवार को मंजूरी नहीं दी गई थी। यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी करने के बाद फ्लाइट कर दी गई।
नई दिल्ली की ओर आने वाली नेपाल एयरलाइंस कॉरपोरेशन (एनएसी) की एक फ्लाइट को एविएशन अथॉरिटी ने अंतिम क्षण में त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी, जिससे 254 यात्री फंस गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (टीआईए) के प्रवक्ता टेकनाथ सितौला ने कहा, फ्लाइट का दिन तय नहीं था इसलिए फ्लाइट को सोमवार को मंजूरी नहीं दी गई थी। यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी करने के बाद फ्लाइट रद्द कर दी गई।
सितौला के मुताबिक, एनएएसी को सुबह के समय नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने की मंजूरी थी, लेकिन दोपहर में फ्लाइट के परिचालन की अनुमति नहीं थी। एनएसी के अधिकारियों को पता था कि दोपहर में कोई फ्लाइट निर्धारित नहीं थी, इस तथ्य के बावजूद उन्होंने यात्रियों को सूचित नहीं किया।
विज्ञापन
नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) के एक अधिकारी ने बताया कि नियामक संस्थान ने सोमवार से शुरू होने वाले सप्ताह से नई दिल्ली के लिए एनएएसी की फ्लाइट्स की संख्या को 14 से घटाकर 10 कर दिया है। यानि एक सप्ताह में एनएसी की दस फ्लाइट्स त्रिभुवन इंटरनेशन एयरपोर्ट (टीआईए) से नई दिल्ली के लिए जाएंगी।