फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठमांडू: टेक ऑफ से पहले फटा एयर इंडिया के विमान का टायर, दिल्ली आने के लिए 173 लोग हुए थे सवार

Fri, 09 Dec 2022 09:35 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, काठमांडू

सार

विमान को रनवे से हटाकर पार्किंग क्षेत्र में ले जाया गया। जरूरी रखरखाव का काम पूरा करने और समय में बदलाव कर उड़ान को अब शनिवार को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काठमांडू से नई दिल्ली के लिए रवाना होने वाली एयर इंडिया की उड़ान एआई 216 को शुक्रवार को टायर फटने के चलते रद्द करना पड़ा। उड़ान में 164 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य समेत 173 लोग सवार थे। टायर पंचर होने की घटना उड़ान भरने से पहले घटित हुई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।  विमान को काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए स्थानीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे रवाना होना था। तभी एयर इंडिया के एक ड्यूटी अधिकारी ने टायर पंचर होने की सूचना दी। विमान को रनवे से हटाकर पार्किंग क्षेत्र में ले जाया गया। जरूरी रखरखाव का काम पूरा करने और समय में बदलाव कर उड़ान को अब शनिवार को रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें