फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Coronavirus: अमेरिका के 28 राज्यों में फैला कोरोना वायरस का नया स्वरूप

Sun, 31 Jan 2021 06:12 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विश्व में जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 10.27 करोड़ के पार हो गई है वहीं अब तक 22.18 लाख अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच, ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए स्वरूप ने अमेरिका की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


नया स्वरूप फिलहाल अमेरिका के 28 राज्यों में फैल चुका है। देशभर में इसके 315 से अधिक मरीजों की पहचान की गई है। यूएस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी और संक्रामक रोग निर्देशक एंथोनी फौसी के मुताबिक,वायरस का नया प्रकार आने वाले वसंत के मध्य तक अमेरिका में अधिक प्रभावी हो जाएगा।

उधर, चीन में डब्ल्यूएओ की टीम ने कुछ शोधकर्ताओं के साक्षात्कार लिए हैं। टीम वुहान वायरोलॉजी लैब भी जाएगी जहां से वायरस के लीक होने की आशंका जताई जा रही है। शनिवार को टीम ने चीनी मेडिकल कर्मचारियों से वीडियो चैट से बातचीत भी की।
विज्ञापन


अमेरिका ने यात्रा में मास्क पहनना किया अनिवार्य
अमेरिकी नागरिकों को आगामी एक फरवरी से हवाई जहाज, ट्रेन, बस, सबवे, फेरी, पानी के जहाज, टैक्सी, शेयर राइड आदि सार्वजनिक वाहनों में यात्रा के दौरान अनिवार्य तौर पर मास्क पहनना होगा। इसका आदेश यूएस सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल ने शुक्रवार को जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें