फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनियाभर में सामने आए चेचक के नए मामले, तीन सालों में हुई 30 फीसदी की बढ़ोतरी

Fri, 05 Apr 2019 05:56 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
एक तरफ अमेरिकी वैज्ञानिकों ने बच्चों में चेचक जैसी खतरनाक बीमारी के पूरी दुनिया से खत्म होने का दावा किया है वहीं दूसरी तरफ कई देशों में इस वायरल संक्रमण की पुष्टि पिछले तीन वर्षों में हुई है। यह भी पता चला है कि नए मामलों के समूह कुछ आपस में जुड़े हैं और कुछ नहीं, जो वैज्ञानिकों को भ्रमित कर रहे हैं। वैज्ञानिक समझ रहे थे कि उन्होंने चेचक पर नियंत्रण पा लिया है लेकिन वे गलत साबित हुए हैं।
विज्ञापन


चेचक का यह नया प्रकोप न्यूयॉर्क के रॉकलैंड काउंटी में भी पाया गया और इस्राइल से यूक्रेन के लिए होने वाली वार्षिक हसीदिक तीर्थयात्रा में भी। इंडोनेशिया, फिलीपींस, मेडागास्कर और वेनेजुएला के कई स्थानों में कभी-कभार चेचक के मामले सामने आते रहे हैं लेकिन नए मामलों को भयंकर श्रृंखला का प्रतीक माना जा रहा है, जिसने वैश्विक स्वास्थ्य अधिकारियों को हिला कर रख दिया है। नए मामलों ने टीकाकरण के प्रयासों में कमियों का खुलासा किया है और हस्ताक्षरित स्वास्थ्य उपलब्धि को धूमिल करने की कोशिश की है।

इसलिए चिंता की बात

2000 से 2016 के बीच दुनियाभर में चेचक में लगभग 80 फीसदी की गिरावट हुई। पांच साल से कम उम्र के बच्चों की संख्या 5.50 लाख से घटकर साल में 90 हजार रह गई। लेकिन पिछले तीन साल में चेचक के मामलों में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन देशों में इतने मामले
मेडागास्कर - 66, 000
भारत - 63,000
पाकिस्तान - 31,000
यमन - 12,000
ब्राजील - 10,000
वेनेजुएला - 5700
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें