फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेनः 29 सितंबर को भारतीय कलाकारों की कभी नहीं देखी गईं कलाकृतियां होंगी नीलाम

Thu, 10 Sep 2020 03:45 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : twitter
विज्ञापन

ब्रिटेन में 29 सितंबर को आधुनिक भारतीय कलाकारों की पहले कभी नहीं देखी गई कलाकृतियों की पहली बार नीलामी होगी। इनमें कलाकार वीएस गायतोंडे और रामकुमार की कलाकृतियां भी शामिल हैं।

विज्ञापन


सोथेबे के नीलामी गृह ने बताया, डेनमार्क के दंपती गुन्नार हसनेन और उनकी पत्नी इंगर ने 1960-70 में इन कलाकृतियों का एकत्रित किया था। इन कलाकृतियों का इतिहास भारत की बुनियादी ढांचे के कारोबार से जुड़ी प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) से जुड़ा है।


इस कंपनी के लिए गुन्नार ने 20 साल से ज्यादा काम किया था। सोथेबे की लंदन मॉडर्न एंड कंटेमपॉरेरी साउथ एशिया आर्ट सेल की प्रमुख इशरत कांगा ने कहा, दंपती का संग्रह छुपे हुए रत्न हैं। सभी चित्रों को सार्वजनिक तौर पर मुश्किल से ही किसी ने पहले कभी देखा होगा। कांगा के मुताबिक, गुन्नार और इंगर 1953 में डेनमार्क से भारत चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें