फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: इंसानों से जानवरों और जानवरों से इंसानों में फैल सकता है कोरोना, जानिए कैसे...

Wed, 11 Nov 2020 09:13 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नीदरलैंड
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi
विज्ञापन

कोरोना वायरस का प्रकोप दुनिया भर में जारी है। दुनिया भर में अब तक कोरोना वायरस से 51.90 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 12.81 लाख से अधिक लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। देश में अब तक कोरोना से 86.36 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और एक लाख 27 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। कई राज्यों में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच, एक अध्ययन में पता चला कि कोरोना वायरस इंसानों से जानवरों और जानवरों से इंसानों में भी फैल सकता है। कोरोना के दोतरफा संक्रमण फैलने के प्रमाण मिले हैं।

विज्ञापन

फार्म पर कोरोना संक्रमण के प्रकोप के विश्लेषण के दौरान चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। वैज्ञानिकों ने बताया कि इस दौरान पता चला कि कोरोना वायरस संक्रमण के दोतरफा फैलने की आशंका है। यह इंसानों से ऊदबिलावों और इन जानवरों से इंसानों में फैल सकता है।

 

इंसानों से ऊदबिलावों में फैला संक्रमण 

शोधकर्ताओं के समूह में शामिल नीदरलैंड के इरास्मस यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के बास बी ऊद मुन्निक कहना है कि पहले यह इंसानों से ऊदबिलावों में फैला। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अप्रैल में दो मिंक फार्म पर वायरस का संक्रमण पाया गया था। इसके बाद एक व्यापक निगरानी प्रणाली स्थापित की गई।

जानवरों से इंसानों में संक्रमण फैलने की पुष्टि 
इसके बाद शोधकर्ताओं ने यहां कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए 16 मिंक फार्म और वहां के कर्मचारियों की जांच की।शोधकर्ताओं ने पाया कि मिंक फार्म में रहने वाले लोगों, कर्मचारियों और उनके संपर्क में आने वाले 97 में से 66 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान पाया गया कि कुछ लोगों में पशुओं से वायरस संक्रमण फैला। हालांकि, फार्म के नजदीक रहने वालों पर इसका कोई असर नहीं दिखा। 
विज्ञापन

संक्रमण के दोतरफा ट्रांसमिशन होने के प्रमाण मिले

वैज्ञानिकों ने कहा, इस अध्ययन से स्पष्ट होता है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण इंसानों से जानवरों और जानवरों से इंसानों में आसानी से फैल सकता है। कोरोना संक्रमण के दोतरफा फैलने की पुष्टि हुई है। ऐसे में महामारी के विकराल रूप लेने की आशंका है।

सतर्कता से संक्रमण पर रोक संभव 
वैज्ञानिकों ने कहा कि  दुनिया भर में कोरोना वायरस की कई वैक्सीन पर परीक्षण चल रहा है, लेकिन अभी तक कोई कारगार वैक्सीन तैयारी नहीं हो पाई है। ऐसे में लोगों को जागरूक रहकर, मास्क पहना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, बार—बार हाथों को साबुन से धोना और बेवजह बाहर न निकले जैसे कोरोना बचाव संबंधी नियमों का सख्ती से पालन कर संक्रमण के प्रसार को रोका जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें