फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza War: पीएम नेतन्याहू ने इस्राइली अधिकारियों को वॉशिंगटन भेजने पर जताई सहमति, राफा ऑपरेशन पर होगी चर्चा

Tue, 19 Mar 2024 06:49 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

बाइडन प्रशासन के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि वे निर्दोष फलस्तीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस्राइलियों द्वारा एक विश्वसनीय योजना पेश किए बिना इस तरह के ऑपरेशन का समर्थन नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस्राइली अधिकारियों को वाशिंगटन भेजने पर सहमती व्यक्त की है। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने सोमवार बताया कि इस मुलाकात में बाइडन प्रशासन से संभावित राफा ऑपरेशन पर चर्चा की जाएगी।

सुलिवन ने कहा, 'हम एक ऐसे बिंदु पर पहुंच गए हैं, जहां प्रत्येक पक्ष दूसरे को अपना दृष्टिकोण स्पष्ट कर रहा है।' चूंकि 7 अक्तूबर को हमास के घातक हमले के बाद इस्राइल उसे खत्म करना चाहता है। ऐसे में व्हाइट हाउस को नेतन्याहू के दक्षिणी शहर राफा में एक ऑपरेशन चलाने की योजना पर संदेह है, जहां लगभग 1.5 मिलियन विस्थापित फलस्तीनी शरण ले रहे हैं।

विज्ञापन


बाइडन प्रशासन ने दी चेतावनी
बाइडन प्रशासन के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि वे निर्दोष फलस्तीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस्राइलियों द्वारा एक विश्वसनीय योजना पेश किए बिना इस तरह के ऑपरेशन का समर्थन नहीं करेंगे। व्हाइट हाउस के अधिकारियों के अनुसार, इस्राइल ने अभी तक ऐसी कोई योजना पेश नहीं की है।

बता दें कि राष्ट्रपति जो बाइडन और इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सोमवार को बात की। नेतन्याहू ने कहा, 'हमने युद्ध में नवीनतम घटनाओं पर चर्चा की।इसमें युद्ध के सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए इस्राइल की प्रतिबद्धता भी शामिल है, जैसे कि हमास को खत्म करना, हमारे सभी बंधकों को मुक्त करना और यह सुनिश्चित करना कि गाजा कभी भी इस्राइल के लिए खतरा न बने।
विज्ञापन


युद्ध बढ़ने से आधी आबादी भुखमरी की कगार पर पहुंच सकती है
बाइडन-नेतन्याहू का आह्वान ऐसे समय में भी आया है जब संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एजेंसी ने सोमवार को गाजा में मानवीय तबाही के बारे में और भी गंभीर चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया कि उत्तरी गाजा में अकाल आसन्न है, जहां शेष आबादी का 70% भयावह भूख का सामना कर रहा है। युद्ध के और बढ़ने से गाजा की लगभग आधी आबादी भुखमरी के कगार पर पहुंच सकती है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें