फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की छठी बैठक के लिए 14 जनवरी को नेपाल के विदेश मंत्री आएंगे भारत

Wed, 06 Jan 2021 02:32 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, काठमांडो
विज्ञापन
नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली भारत के साथ विदेश मंत्री स्तरीय संयुक्त आयोग की छठी बैठक में सिरकत करने के लिए 14 जनवरी को भारत जाएंगे। नेपाली विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार भारत से हरी झंडी मिलने के बाद दोनों देशों के बीच बैठक का समय तय हुआ है। हालांकि अभी इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार ज्ञवाली 14 जनवरी को दिल्ली पहुंचने के बाद उसी शाम को बैठक में हिस्सा लेंगे। आयोग की पांचवीं बैठक पिछेल साल काठमांडो में हुआ था, जिसमें भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर शामिल हुए थे।

ज्ञवाली 15 जनवरी कुछ अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे और उसी दिन काठमांडो लौट जाएंगे। इससे पहले नवंबर अंत या या दिसंबर के पहले हफ्ते में बैठक का प्रस्ताव दिया था, लेकिन भारत ने कोई सहमति नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें