फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हजार लोगों की रद्द हो सकती है नेपाली नागरिकता

Mon, 01 Jul 2019 05:37 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवलपरासी (नेपाल)
विज्ञापन
File Photo - फोटो : pti
विज्ञापन

नेपाल में दोहरी और फर्जी नागरिकता लेने वालों पर शिकंजा कसता जा रहा है। कुछ माह पूर्व ही नवलपरासी में चार सौ लोगों की नेपाली नागरिकता रद्द हुई थी। इसके बाद नेपाल के गुप्तचर विभाग ऐसे लोगों का ब्योरा जुटा रही है। इसके तहत अब तक चार हजार लोगों को चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन


संचार व सूचना विधिक मंत्रालय के प्रवक्ता गोकुल बास्कोटा के मुताबिक नेपाल और भारत सरकार ने आपसी सहयोग से गुप्तचर विभाग के अधिकारियों को ऐसे संदिग्ध लोगों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है जिन्होंने दोनों देशों की नागरिकता ली हों अथवा जिन्होंने फर्जी दस्तावेज के सहारे नागरिकता हासिल की हो। 

नेपाल के तराई जिलों में इसकी जांच तेज कर दी गई है। इसके तहत नवलपरासी, नवलपुर, कपिलवस्तु व रूपन्देही जनपद में करीब चार हजार लोगों को चिह्नित कर सरकार को इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है। 1997 की नागरिकता टोली में मिली अनियमितता के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने नवलपरासी में नेपाली नागरिकता देने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद एक मई को नवलपरासी के चार सौ नेपाली नागरिकों की नागरिकता रद्द कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें