Nepal Prime Minister KP Sharma Oli
- फोटो : ANI
नेपाल में सत्ता संघर्ष के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है। शनिवार को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने राष्ट्रपति बिध्या देवी भंडारी से मुलाकात करने पहुंचे। इस मुलाकात के बाद उन्होंने अपनी सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक की। मंत्रियों के साथ बैठक में ओली ने अपने मंत्रियों से कहा, 'पार्टी की एकता खतरे में है, कुछ भी हो सकता है, तैयार रहें। मेरे और राष्ट्रपति के खिलाफ साजिश रची जा रही है इसकी वजह मुझे मजबूरी में फैसला लेना पड़ सकता है. इसलिए आप सभी को अब अपना रुख साफ करने और तैयार रहने की आवश्यकता है।