फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: नेपाल की पीएम सुशीला कार्की के पति की हालत गंभीर, इलाज के लिए दिल्ली लाने की तैयारी

Sun, 04 Jan 2026 07:50 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,काठमांडो

सार

नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के पति दुर्गा प्रसाद सुबेदी (74) की तबीयत में सुधार न होने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए नई दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है। सुबेदी पिछले गुरुवार से काठमांडो स्थित त्रिभुवन विवि हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
सुशीला कार्की, अंतरिम प्रधानमंत्री, नेपाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के पति दुर्गा प्रसाद सुबेदी की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। अब उन्हें आगे के इलाज के लिए नई दिल्ली लाने की तैयार की जा रही है। 74 वर्षीय सुबेदी को मूत्र प्रणाली में संक्रमण समेत कई स्वास्थ्य समस्याओं के चलते पिछले गुरुवार को यहां त्रिभुवन यूनिवर्सिटी शिक्षण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने बताया कि सुबेदी की हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। उम्मीद है कि उन्हें आज शाम अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी और दिल्ली ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


अस्पताल सूत्रों ने बताया कि इलाज के बावजूद उनकी हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें शुरुआत में यूरिन इन्फेक्शन, सोडियम की कमी और पेट से जुड़ी समस्याओं की शिकायत थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उनके सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी जांचें भी की गईं, लेकिन कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका।

अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि सुबेदी को सरकारी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा। हालांकि, भारत में उन्हें किस अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के निजी डॉक्टर मन बहादुर केसी ने भी पुष्टि की कि परिवार के निर्णय के बाद सुबेदी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  मादुरो के बाद क्या होगा वेनेजुएला का: अमेरिका कैसा शासन चलाने का कर रहा इशारा, किसके हाथ में जा सकती है सत्ता?

नेपाली कांग्रेस के युवा नेता रहे हैं दुर्गा प्रसाद सुबेदी
दुर्गा प्रसाद सुबेदी नेपाली कांग्रेस के पूर्व युवा नेता रहे हैं। उनकी मुलाकात सुशीला कार्की से वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में पढ़ाई के दौरान हुई थी। राजनीतिक रूप से भी उनका जीवन काफी चर्चा में रहा है।
विज्ञापन

सुबेदी नेपाल के पहले विमान अपहरण कांड में शामिल रहे थे। 10 जून 1973 को उन्होंने नेपाली कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बिराटनगर से काठमांडू जा रहे रॉयल नेपाल एयरलाइंस के एक विमान का अपहरण किया था। यह 19 सीटों वाला कनाडा निर्मित विमान था, जिसमें सरकार के 30 लाख नेपाली रुपये ले जाए जा रहे थे। इस अपहरण की योजना नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने बनाई थी। इसका उद्देश्य राजा महेंद्र की राजशाही के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष के लिए धन जुटाना था।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें