नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता भारत मोहन अधिकारी का निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अधिकारी का काठमांडू के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें तीन सप्ताह पहले छाती और फेफड़ों से जुड़ी समस्या के कारण यहां भर्ती कराया गया था।
इससे पहले शनिवार सुबह अस्पताल ने एक बयान जारी कर कहा था कि अधिकारी के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। जिसके बाद उनका निधन हो गया। अधिकारी श्रम और परिवहन प्रबंधन मंत्रालय, कानून मंत्रालय, न्याय एवं संसदीय मंत्रालय का नेतृत्व भी कर चुके हैं।