फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: सत्ताधारी गठबंधन ने 24 सदस्यीय संसदीय बोर्ड और टास्क फोर्स का किया गठन

Fri, 19 Mar 2021 02:55 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काठमांडो
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली - फोटो : नेपाल प्रधानमंत्री सचिवालय
विज्ञापन

नेपाल में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाले सत्ताधारी सीपीएन-यूएमएल गठबंधन ने बृहस्पतिवार को संसदीय दल की बैठक आयोजित की। इस बैठक में 24 सदस्यीय संसदीय बोर्ड और एक तीन सदस्यीय टास्क फोर्स गठित की। टास्क फोर्स पार्टी के विधान में संशोधन का काम संभालेगी।

विज्ञापन


पीएम ओली के नेतृत्व में हुई बैठक, विपक्षी खेमे ने किया बहिष्कार
हालांकि नेपाली मीडिया के मुताबिक, इस बैठक के दौरान विपक्षी खेमा मौजूद नहीं रहा। नेपाली मीडिया के मुताबिक, प्रधानमंत्री ओली के बालूवाटर स्थित अधिकृत आवास पर आयोजित बैठक में 100 से ज्यादा सांसदों ने हिस्सेदारी की। इन सभी सांसदों को पार्टी अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल रहे ओली का करीबी माना जाता है।

माई रिपब्लिका की रिपोर्ट में कहा गया कि बैठक में ओली की अध्यक्षता में गठित 24 सदस्यीय संसदीय बोर्ड में पार्टी के विपक्षी खेमे के नेताओं माधव कुमार नेपाल और झाला नाथ खनल को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, तीन और सदस्यों को शामिल करते ही यह बोर्ड पूर्ण हो जाएगा। बैठक में शामिल सांसद पदम गिरी ने बताया कि संसदीय बोर्ड के अलावा गठित तीन सदस्यीय टास्क फोर्स में पार्टी के चीफ व्हिप विशाल भट्टराई, बिमला राय पौदेल और शेर बहादुर तमांग को रखा गया है।

यूएमएल सांसद शेर बहादुर तमांग के मुताबिक, संसदीय बोर्ड की अगली बैठक 20 मार्च होगी, जिसमें नेपाल-खनल गुट के सभी सांसद भी शिरकत करेंगे। हालांकि बहादुर ने इससे इनकार किया है कि बैठक में हिस्सेदारी नहीं करने वाले सांसदों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

नेपाली प्रधानमंत्री ओली ने संसदीय दल की बैठक ऐसे समय पर बुलाई है, जब नेपाल और खनल के नेतृत्व वाले नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी-यूएमएल के विपक्षी गुट की तरफ से बुधवार व बृहस्पतिवार को पार्टी नेताओं और कैडर की दो दिवसीय राष्ट्रीय रैली का आयोजन किया गया था।

इसी कारण उन्होंने ओली की बैठक के बहिष्कार का निर्णय लिया। नेपाल खेमे के यूएमएल सांसद सुरेंद्र पांडे के मुताबिक, नेपाल-खनल ने बैठक के बहिष्कार की घोषणा ललितपुर में करीब 2000 नेताओं व कैडरों की राष्ट्रीय रैली को संबोधित करने के दौरान की। ओली ने इन सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी।

10 दिन के भीतर बनाएंगे सरकार : कोइराला
नेपाली कांग्रेस पार्टी के महामंत्री शशांक कोइराला ने बृहस्पतिवार को कहा कि सात से दस दिन के भीतर प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के विरुद्घ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। कोइराला ने विराटनगर में मीडिया से कहा कि अविश्वास प्रस्ताव लाकर जनता समाजवादी पार्टी और माओवादी केंद्र के साथ मिलकर कांग्रेस के नेतृत्व मे सरकार गठन किया जाएगा।

उधर, सीपीएन (माओवादी केंद्र) के अध्यक्ष पुष्पकुमार दहल प्रचंड ने भी सिंधुलीमाडी में कहा कि नई सरकार का गठन अब दूर नहीं है। सरकार निर्माण के विषय मे पार्टियो के बीच मशविरा जारी है और सहमति से ही नया प्रधानमंत्री बनेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री पद पर अपना या अपनी पार्टी का दावा होने से इनकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें