फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के फेफड़ों में संक्रमण, तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए लाया जाएगा दिल्ली एम्स

Wed, 19 Apr 2023 08:36 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

रामचंद्र पौडेल को एक दिन पहले ही सांस लेने में समस्या की शिकायत के बाद नेपाल के महाराजगंज स्थित नामी त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें सांस लेने में परेशानी के बाद तत्काल इलाज मुहैया कराने के लिए मंगलवार को नेपाल के महाराजगंज स्थित नामी त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, स्थिति न सुधरने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स शिफ्ट किया जा रहा है। बताया गया है कि पौडेल को की जांच में उनके फेफड़ों में संक्रमण की बात सामने आई है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति के सलाहकार के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑक्सीजन का स्तर कम होने के बाद हम उन्हें अस्पताल ले गए। वह 15 दिनों से एंटीबायोटिक्स ले रहे हैं, लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। इससे पहले नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' भी अस्पताल पहुंचे और राष्ट्रपति पौडेल का हालचाल जाना। राष्ट्रपति पौडेल एक महीने के भीतर दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं। अप्रैल के शुरुआत में राष्ट्रपति को पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें