नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने सोमवार को महात्मा गांधी के चित्र रचना का अनावरण किया। इस मौके पर भंडारी ने कहा कि इस चित्र रचना के द्वारा महात्मा गांधी की 151वीं जयंती को दर्शाने की कोशिश की गई है और यह नेपाली भाषा में है। उन्होंने कहा कि हमने अपने युवाओं को महात्मा गांधी द्वारा अपनाए गए शांति एवं अहिंसा के मार्ग को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
वहीं नेपाल के राष्ट्रपति भवन में ''मैले बुझेको गांधी'' शीर्षक वाली पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इस विशेष समारोह में नेपाल के लिए भारत के राजदूत विनय मोहन त्रिपाठी भी मौजूद थे।
भारतीय दूतावास द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती को दर्शाने के लिए और 'महात्मा गांधी के 150 वर्ष' के दो साल पूरे होने के समारोह को चिह्नित करने के लिए इसे जारी किया गया था।