फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सरकार की एक और चाल, मैत्री पुल पर लगाया 'नेपाल सीमा' प्रारंभ का बोर्ड 

Wed, 08 Jul 2020 12:35 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा
विज्ञापन

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे को लेकर विवाद जारी है। पीएम ओली के हाथ से उनकी कुर्सी जा सकती है लेकिन ऐसे में भी वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। नेपाल सरकार ने एक बार फिर तनाव बढ़ाने की कोशिश की है। नेपाल पुलिस ने मैत्री पुल पर पहुंचकर नेपाल सीमा प्रारंभ का बोर्ड लगा दिया।

विज्ञापन


हालांकि, नेपाली पुलिस को बोर्ड लगाता देख बॉर्डर पर तैनात भारत के एसएसबी जवान और सुरक्षा एजेंसियों ने विरोध जताया। काफी देर बाद नेपाल पुलिस ने बोर्ड वहां से हटाया। माना जा रहा है कि नेपाल चीन के बहकावे में आकर जानबूझकर ऐसी हरकतें कर रहा है। नेपाल भारतीय सेना को उकसाने की कोशिश कर रहा है। 

इससे पहले नेपाल ने पनटोका गांव के पास भारतीय जमीन पर वॉच टावर और अस्थाई पोस्ट बना दिया था। मीडिया में खबर आने के बाद नेपाल ने वॉच टावर हटाकर अस्थाई पोस्ट को 50 फीट पीछे कर लिया था। मैत्री पुल से पनटोका की दूरी दो किलोमीटर की है।
विज्ञापन


नेपाल और भारत के बीच सबसे ज्यादा व्यापार, रक्सौल बॉर्डर से होता है। इस बॉर्डर को व्यापार सीमा भी कहा जाता है। चीन षड्यंत्र रचकर नेपाल से इस बॉर्डर पर भारत के साथ विवाद करना कराना चाहता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें