फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritpal: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह जा सकता है नेपाल, प्रवेश को लेकर पुलिस सतर्क

Tue, 11 Apr 2023 12:44 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, काठमांडू।

सार

बताया जा रहा है कि भारत ने नेपाल को अमृतपाल के संभावित प्रवेश को लेकर अलर्ट रहने को कहा है। नेपाल पुलिस ने कहा है कि अमृतपाल ने अब तक नेपाल में प्रवेश नहीं किया है।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'वारिस पंजाब दे' का प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह नेपाल में प्रवेश कर सकता है। इसे लेकर नेपाल पुलिस सतर्क है। नेपाल पुलिस ने सोमवार को कहा कि वह फरार अमृतपाल सिंह के संभावित प्रवेश को लेकर सतर्क है। कुछ दिन पहले ही अमृतपाल के नाम को निगरानी सूची में डाल दिया गया था।

विज्ञापन

नेपाल पुलिस के प्रवक्ता पोशराज पोखराज पोखरेल ने कहा कि हमें अमृतपाल के नेपाल में प्रवेश करने के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। उनसे अमृतपाल के नेपाल में घुसने के बारे में स्थानीय मीडिया की खबरों पर सवाल किया गया था। उन्होंने कहा कि नेपाल पुलिस अलर्ट पर है। उन्होंने यह भी कहा कि अमृतपाल का पता लगाने के लिए भारतीय सुरक्षाकर्मियों के देश में प्रवेश करने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

बताया जा रहा है कि भारत ने नेपाल को अमृतपाल के संभावित प्रवेश को लेकर अलर्ट रहने को कहा है। नेपाल पुलिस ने कहा है कि अमृतपाल ने अब तक नेपाल में प्रवेश नहीं किया है। अमृतपाल सिंह के बारे में कहा जाता है कि उसके पास अलग-अलग पहचान के कई पासपोर्ट हैं। वह 18 मार्च से फरार है, जब पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन


इस बीच, सीपीएन-यूएमएल सांसद रघुजी पंत ने कहा है कि नेपाल और भारत के बीच खुली सीमा अपराधियों के लिए सुरक्षित आश्रय बन गई है। उन्होंने सरकार से इसे नियंत्रित करने की मांग की।

अमृतपाल का साथी पपलप्रीत गिरफ्तार
अमृतपाल सिंह के साथ भागे पपलप्रीत सिंह (38) को पंजाब पुलिस ने 23 दिन बाद अमृसतर के गांव कत्थूनंगल से गिरफ्तार कर लिया। पपलप्रीत सिंह अमृतपाल सिंह का काफी करीबी है। पंजाब से भागने के दौरान दोनों कई बार एक साथ देखे गए। पपलप्रीत को अमृतपाल का सरंक्षक माना जाता है। वह कथित तौर पर पाकिस्तान के आईएसआई के संपर्क में रहा है। उसे जिस गांव से दबोचा गया है, वह भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज 15 किलोमीटर दूर स्थित है। हालांकि पुलिस ने उसके पाकिस्तान भागने से इन्कार किया है। 

पंजाब पुलिस के आईजी (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल और डीआईजी बॉर्डर रेंज नरेंद्र भार्गव ने बताया कि पपलप्रीत को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तार किया गया है। उसे असम के डिब्रूगढ़ स्थित जेल में भेजने की तैयारी चल रही है। उसके खिलाफ छह मामले दर्ज हैं। पुलिस इन मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें