फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal Election: नेपाल में आम चुनाव कल, विरोध करने वाले कम्युनिस्ट पार्टी के छह सदस्य गिरफ्तार

Sat, 19 Nov 2022 03:34 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

काठमांडू घाटी के पुलिस अधिकारी सीताराम रिजाल के एसपी ने बताया, छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें दरबार मार्ग पर रखा गया है। प्रदर्शनकारी आम चुनाव के खिलाफ कम्युनिस्ट गुटों के गठबंधन का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। 
विज्ञापन
नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (क्रांतिकारी माओवादी) - फोटो : सोशल मीडिया (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पुलिस ने शनिवार को नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (क्रांतिकारी माओवादी) के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि पार्टी के ये सदस्य कल यानी 20 नवंबर को होने वाले आम चुनाव के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। 

विज्ञापन


काठमांडू घाटी के पुलिस अधिकारी सीताराम रिजाल के एसपी ने बताया, छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें दरबार मार्ग पर रखा गया है। प्रदर्शनकारी आम चुनाव के खिलाफ कम्युनिस्ट गुटों के गठबंधन का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। 

इससे पहले नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने देश के नागरिकों से चुनाव में वोट डालने की अपील कर चुके हैं। देउबा ने गुरुवार को ट्वीट में नागरिकों से नेपाली कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देने का आग्रह किया था। 
विज्ञापन


उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, प्रिय मतदाताओं, आइए 4 नवंबर को मतदान में भाग लेकर लोकतंत्र का जश्न मनाएं। आइए दोनों तरफ के गठबंधन उम्मीदवारों के लिए वोट करें और नेपाली कांग्रेस के पेड़ के चिह्न को वोट दें। बता दें कि नेपाली कैलेंडर में 4 नवंबर भारतीय कैलेंडर में 20 नवंबर है। नेपाल कैलेंडर के अनुसार वर्तमान में वर्ष 2079 चल रहा है।  

देश के एक प्रमुख अखबार के मुताबिक, नेपाल सरकार ने 20 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए दो दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फनींद्र मणि पोखरेल ने मंगलवार को एक नोटिस जारी करते हुए कहा कि प्रतिनिधि सभा और प्रांतीय विधानसभा चुनावों के लिए 20 नवंबर और 21 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इसमें आगे कहा गया है कि मतदान केंद्रों के रूप में नामित स्कूलों समेत सभी शैक्षणिक संस्थान 18 से 21 नवंबर तक बंद रहेंगे।

नेपाल 20 नवंबर को 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा (संसद का निचला सदन) के 165 प्रतिनिधियों का फर्स्ट पास्ट द पोस्ट प्रणाली से चुनाव करेगा। शेष 110 सीटों पर आनुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर फैसला लिया जाएगा। दूसरी ओर, राज्य विधानसभा में 330 सीटों पर चुनाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें