फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: शेरबहादुर देउबा ने जीता विश्वास मत, 165 सांसदों का मिला समर्थन, पीएम मोदी ने दी बधाई

Mon, 19 Jul 2021 10:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क अमर उजाला, काठमांडो

सार

केपी शर्मा ओली की जगह सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नेपाल के पीएम बने देउबा ने रविवार को संसद में विश्वास मत हासिल कर लिया। 
 
विज्ञापन
sher bahadur deuba - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के नवनियुक्त पीएम शेर बहादुर देउबा ने रविवार को नेपाली संसद का विश्वास मत हासिल कर लिया। उन्हें 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 165 सदस्यों का समर्थन मिला। देउबा को नेपाली सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नियुक्त किया था और एक माह में विश्वास मत साबित करने को कहा था।

विज्ञापन

 


नेपाल के पीएम ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद, बोले- भारत से रिश्ते बेहतर करेंगे
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपका बधाई देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं भारत-नेपाल और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

नेपाल के नए प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने कहा है कि वे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा, इससे न सिर्फ दोनों पड़ोसी देशों के रिश्ते मजबूत किए जा सकेंगे बल्कि लोगों के बीच आपसी संपर्क भी बढ़ाया जा सकेगा। रविवार को देउबा के विश्वास मत जीतने के बाद पीएम मोदी द्वारा दी गई बधाई के बाद देउबा ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे भारत से रिश्ते बेहतर करेंगे। 
विज्ञापन


देउबा ने मोदी के बधाई संदेश का धन्यवाद किया और दोनों पड़ोसी देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई। उन्होंने रविवार देर रात ट्वीट किया, पीएम नरेंद्र मोदी, बधाई संदेश देने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया। 75 वर्षीय देउबा को भारत का समर्थक माना जाता है। नेपाल में बहाल की गई प्रतिनिधि सभा में उनके आसानी से विश्वास मत जीत लेने के बाद कोविड-19 महामारी के दौर में हिमालयी देश में आम चुनाव टल गए हैं।
 

पीएम मोदी ने दी बधाई, ट्वीट कर यह कहा

विश्वास मत जीतने के तुरंत बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देउबा को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'मैं आपके साथ सभी क्षेत्रों में हमारी बेजोड़ साझेदारी को और बढ़ाने और दोनों देशों की जनता के बीच गहरे रिश्तों को मजबूत करने के लिए काम करने के लिए तैयार हूं।'
 
कोरोना समेत अन्य मुद्दों पर सहयोग बढ़ाएंगे : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नेपाली पीएम शेर बहादुर देउबा से फोन पर बात की और जोर दिया कि दोनों नेता कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई सहित अन्य मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे। देउबा नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से फोन पर बात की और उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।

देउबा 13 जुलाई को नेपाल के नए पीएम बने थे। इससे एक दिन पहले 12 जुलाई को नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पीएम नियुक्त  किया था। इसके साथ ही कोर्ट ने 21 मई को भंग हुई प्रतिनिधि सभा को भी बहाल कर दिया था। 


83 वोट खिलाफ पड़े
देउबा के पक्ष में 165 वोट पड़े जबकि 83 वोट उनके खिलाफ पड़े। मतदान में 249 सांसदों ने हिस्सा लिया। नेपाली कांग्रेस, सीपीएन माओवादी सेंटर और जनता समाजवादी पार्टी-नेपाल के सांसदों ने देउबा के पक्ष में वोट डाला। जेएसपी-एन के ठाकुर-महतो धड़े ने आखिरी घंटे में देउबा को वोट देने का फैसला किया। यूएमएल के असंतुष्ट गुट के सांसद भी इस संबंध में बंटे हुए थे। 

पांचवीं बार बने प्रधानमंत्री 
देउबा पांचवीं बार नेपाल के पीएम बने हैं। 75 वर्षीय देउबा को केपी शर्मा ओली की जगह पीएम बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली के प्रतिनिधि सभा भंग करने के 21 मई के फैसले को पलट दिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें