फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से एक खास तरह के संबंधः केपी शर्मा ओली

Fri, 06 Nov 2020 03:57 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो

सार

भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।
विज्ञापन
केपी शर्मा ओली और भारत के सेना प्रमुख - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधिकारियों ने इस मुलाकात की जानकारी दी। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के विदेश नीति सलाहकार के अनुसार प्रधानमंत्री ओली ने कहा है कि भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से एक खास तरह के रिश्ते हैं और दोनों देशों के बीच सभी समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए किया जा सकता है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भारतीय सेना प्रमुख नरवणे और ओली के बीच बैठक बालूवाटार स्थित उनके आधिकारिक निवास पर हुई। नरवणे अपने पहले दिन की यात्रा में पहाड़ों के ऊपर एक उड़ान का आनंद लिया और वह इस दौरान दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के प्रवेश द्वार सियांगबोचे हवाई अड्डे पर संक्षिप्त समय के लिए रुके।

सूत्र के अनुसार जनरल नरवणे ने काठमांडो के बाहरी इलाके शिवपुरी में सैन्य कमान एवं स्टाफ कॉलेज में मध्यम स्तर के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित भी किया। उन्होंने इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किया।
विज्ञापन


नरवणे को दिया गया सम्मान
नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल एम एम नरवणे को गुरुवार को यहां एक विशेष समारोह में नेपाली सेना के जनरल की मानद उपाधि प्रदान की थी। यह दशकों पुरानी परंपरा है जो दोनों सेनाओं के बीच के मजबूत संबंधों को परिलक्षित करती है।स जनरल नरवणे की इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों में नए सिरे से सामंजस्य स्थापित करना भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें