फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी संकट में फंसे नेपाल के पीएम ओली बोले- सभी मुद्दों को सुलझा लिया जाएगा

Fri, 10 Jul 2020 09:32 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली - फोटो : ANI
विज्ञापन

सियासी संकट में फंसे नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने शुक्रवार को कहा कि राजनीतिक दल में चर्चाएं, परामर्श और असंतोष पूरी तरह से आंतरिक होते हैं। नेपाल की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के भीतर पैदा हुए मतभेद फिलहाल समाप्त होते नहीं दिख रहे हैं। हालांकि पीएम ओली ने कहा है कि सभी मुद्दों को बातचीत के माध्यम से पार्टी और संबंधित नेताओं द्वारा हल किया जाएगा। फिलहाल इसके लिए धैर्य और संयम की जरूरत है। पीएम ओली आज राष्ट्र को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के बीच अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच सप्ताह भर में आधा दर्जन से अधिक बैठकें हुई हैं। दहल विभिन्न मुद्दों पर असफलता के आरोप में लगातार ओली से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस बीच ओली के राजनीतिक भविष्य का फैसला करने वाली नेपाल की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की एक अहम बैठक शुक्रवार को एक बार फिर स्थगित हो गई। इस बार देश में बाढ़ आने की वजहों का हवाला देते हुए एक हफ्ते के लिए बैठक टाल दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें