फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal PM on Lord Ram: 'भगवान श्रीराम नेपाल में जन्मे, प्रचार में डर-झिझक महसूस न करें'; ओली ने फिर दोहराई बात

Wed, 09 Jul 2025 12:59 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो।

सार

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भगवान श्रीराम के जन्म को लेकर बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि महर्षि वाल्मीकि रचित मूल रामायण के मुताबिक राम का जन्मस्थान नेपाली सीमा क्षेत्र में है। लोगों को इस बात को प्रचारित करने में डर या झिझक महसूस नहीं करनी चाहिए। बता दें कि पांच साल पहले भी ओली ने ऐसे ही बयान दिए थे, जिसके कारण उनकी अपनी ही पार्टी के लोग नाराज हो गए थे। उन्होंने दावा किया है कि भगवान शिव और महर्षि विश्वामित्र भी नेपाल से हैं।
विज्ञापन
केपी शर्मा ओली, नेपाल के प्रधानमंत्री - फोटो : X / @PM_nepal_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने एक बार फिर दोहराया है कि भगवान श्रीराम का जन्म नेपाल में हुआ था। उन्होंने काठमांडो में एक पार्टी कार्यक्रम में कहा कि राम का जन्मस्थान नेपाल सीमा क्षेत्र में है और यह सच्चाई प्रचारित करने में किसी को कोई झिझक या भय नहीं होना चाहिए। ओली ने दावा किया कि उनका यह कथन महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित मूल रामायण पर आधारित है।
विज्ञापन

ओली बोले, हम पर्यटन की बात करते हैं, लेकिन कोई ये कैसे कह सकता है कि राम का जन्म कहीं और हुआ? राम नेपाल के हैं। मैं ये नहीं कहता कि वो क्षेत्र तब भी नेपाल में था। यह कहां था, कहां नहीं था? क्या यह थारू गांव था? लेकिन अब वह क्षेत्र नेपाल में है। राम भगवान हैं या नहीं, यह आपकी आस्था है। लेकिन जो राम को भगवान मानते हैं, उनके लिए थारू पवित्र है। हमें इसका प्रचार करने में संकोच नहीं करना चाहिए। हमें किसी से डरने की जरूरत नहीं।

शिव-विश्वामित्र भी नेपाल के
ओली ने दावा किया पौराणिक कथाओं के कई अन्य प्रमुख पात्र भी नेपाल से ही हैं। उन्होंने कहा, भगवान शिव यहीं से हैं, विश्वामित्र यहीं से हैं। यह महर्षि वाल्मीकि की रामायण में लिखा है कि विश्वामित्र ने कहा- राम कोसी नदी पार करके पश्चिम की ओर गए और लक्ष्मण को शिक्षा दी। यह सब नेपाल के सुनसरी जिले के वर्तमान क्षेत्र से जुड़ा है। विश्वामित्र चतरा के थे और यह रामायण में लिखा है।
विज्ञापन

पार्टी के भीतर भी आलोचना
यह पहली बार नहीं है जब ओली ने इस तरह के बयान दिए हैं। ओली के इन बयानों पर नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर भी आलोचना हुई थी। पार्टी के कई सदस्यों ने कहा था कि ऐसे बयानों से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। उस वक्त नेपाल के विदेश मंत्रालय को भी स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा था। सितंबर 2020 में दावे के कुछ हफ्ते पहले, ओली ने नेपाल के थोरी में बनने वाले मंदिर के लिए राम-सीता की मूर्तियां भी भेजी थीं, जिसे उन्होंने रामजन्मभूमि का वास्तविक स्थान बताया था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें