फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: पीएम ओली ने किया मंत्रिपरिषद का पुनर्गठन, जसपा भी सरकार में शामिल

Sat, 05 Jun 2021 06:07 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, काठमांडो।

सार

  • तीन उप प्रधानमंत्रियों समेत 17 सदस्यीय मंत्रिपरिषद गठित
  • एमाले के विष्णु पौडेल, रघुवीर महाशेठ और जसपा के राजेंद्र महतो को उपप्रधानमंत्री बनाया है।
विज्ञापन
केपी शर्मा ओली - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल को सरकार में सहभागी कराते हुए 17 सदस्य मंत्रिपरिषद गठन किया है।

विज्ञापन


नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) के पुराने ज्यादातर मंत्रियों को इस मंत्रिपरिषद से हटा दिया गया है। अब सरकार में तीन उपप्रधानमंत्री, 12 मंत्री और दो राज्य मंत्री रहेंगे। एमाले के विष्णु पौडेल, रघुवीर महाशेठ और जसपा के राजेंद्र महतो को उपप्रधानमंत्री बनाया है।

 उप प्रधानमंत्रियों में विष्णु पौडेल को अर्थ मंत्रालय, रघुवीर महाशेठ को विदेश मंत्रालय और राजेंद्र महतो को शहरी विकास मंत्रालय दिया गया है। वहीं एमाले के शेरवहादुर तामांग स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। पुनर्गठित मंत्रिपरिषद में जसपा की ओर से आठ मंत्री और दो राज्य मंत्री हैं।
विज्ञापन


जसपा के शरद सिंह भंडारी, अनिल झा, लक्ष्मण लाल कर्ण,  विमल श्रीवास्तव, उमाशंकर अरगरिया, चंदा चौधरी, इकबाल मियां मंत्री बने है। जसपा के चंद्रकांत चौधरी और रेणुका गुरुग राज्यमंत्री बनीं हैं।

 मधेसी पार्टी में पड़ी दरार
काठमांडो। नेपाल में ओली सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में मधेसी जनता समाज पार्टी के शामिल होने के साथ ही मधेसी पार्टी में दरार दिखने लगी है। हालांकि, जेएसपी के उपेंद्र यादव के नेतृत्व वाला गुट विपक्षी गठबंधन में शामिल हो गया है।
विज्ञापन


विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व नेपाली कांग्रेस और सीपीएन-माओवादी कर रहे हैं। यह गठबंधन प्रधानमंत्री ओली के दूसरी बार के संसद को भंग करने के कदम का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें