फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: सीपीएन-यूएएमएल ने माधव नेपाल और भीम रावल को पार्टी से किया निलंबित

Tue, 30 Mar 2021 07:21 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो

सार

  • पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल और पार्टी उपाध्यक्ष रावल की छह महीने के लिए पार्टी की सदस्यता निलंबित कर दी गई है
  • सीपीएन-यूएएमएल पार्टी ने दोनों को अलग-अलग भेजे निलंबित पत्र
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली - फोटो : नेपाल प्रधानमंत्री सचिवालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली नीत सीपीएन-यूएएमएल ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोपों को लेकर वरिष्ठ नेताओं माधव कुमार नेपाल और भीम रावल को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल और पार्टी उपाध्यक्ष रावल को अलग-अलग भेजे गए पत्रों में पार्टी ने कहा कि छह महीने के लिए उनकी पार्टी की सदस्यता निलंबित कर दी गई है।

पत्र के मुताबिक, पार्टी विरोधी गतिविधियों के संबंध में आपके द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण से पार्टी सतुष्ट नहीं थी ,इसलिए यह कार्रवाई की गई है। खुद को सुधारने के लिए आपको यह अंतिम मौका दिया गया है। ओली के हस्ताक्षर वाले पत्र में माधव और रावल पर पार्टी सदस्यों की अनधिकृत बैठक कर गुटबाजी करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


तीन दिन का समय दिया था 
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा कोली ने अपनी सत्ताधारी पार्टी सीपीएन-यूएमएल के इन चार प्रमुख नेताओं से पार्टी विरोधी गतिविधियों पर जवाब देने को कहा था। जवाब के लिए चारों नेताओं को तीन दिन का समय दिया गया था।

इस वजह से पार्टी में दरार और बढ़ गई। पार्टी की केंद्रीय समिति बैठक में चारों नेताओं से पार्टी व सरकार की सार्वजनिक आलोचना और अलग से बैठकें करने पर सफाई मांगी गई थी।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें