फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमस्खलन में कैसे फंसे निर्मल पुर्जा?: पल में गायब हुए पर्वतारोही, हादसे से पहले का बताया जा रहा वायरल वीडियो

Sun, 02 Aug 2026 02:08 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।

सार

ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में नेपाल के मशहूर पर्वतारोही निम्स पुर्जा समेत 10 की मौत हो गई। हादसे से पहले का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पलभर में हिमस्खन के कारण सभी पर्वतारोही बर्फ में दबते नजर आ रहे हैं।  कैसे हुआ यह हादसा, जानिए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन से पर्वतारोहियों की मौत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/इंस्टाग्राम/कराकोरम विजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के मशहूर पर्वतारोही निर्मल निम्स दाई पुर्जा की मौत की पुष्टि हो चुकी है। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में ब्रॉड पीक पर हिमस्खनल के कारण उनकी मौत हुई है। इसका एक कथित वीडियो भी सामने आया है। इसमें दावा किया जा रहा है कि यह उनकी मौत के पहले का वीडियो है। 
विज्ञापन


किसने पोस्ट किया सोशल मीडिया पर वीडियो?
सोशल मीडिया खाता कराकोरम विजन ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसके साथ ही इसमें दावा करते हुए कहा गया है, हमारी टीम ने यह फुटेज 30 जुलाई को उस समय रिकॉर्ड किया था, जब हादसा होने से ठीक पहले का वक्त था। हम बेस कैंप से देख रहे थे और साफ दिखाई दे रहा था कि दुनिया के मशहूर पर्वतारोही निर्मल निम्स पुर्जा समेत 10 विदेशी पर्वतारोही पहाड़ पर ऊपर की ओर बढ़ रहे थे।
 


पोस्ट में आगे कहा गया, अचानक उनके ऊपर पहाड़ से बर्फ का एक बड़ा हिमस्खलन (एवलांच) आ गया। बर्फ हटने के बाद हमने डर के साथ पहाड़ के ऊपरी हिस्से को देखा। वहां अब कोई भी नजर नहीं आ रहा था। ब्रॉड पीक पर यह एक बड़ी त्रासदी है।
विज्ञापन


अमर उजाला डॉट कॉम इस वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। 

ब्रॉड पीक पर हुए इस हादसे में मशहूर पर्वतारोही निम्स पुर्जा समेत 10 पर्वतारोहियों की भी मौत हुई है। उनकी संस्था इलीट एक्सपेड ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इसकी पुष्टि की है। इस संस्था के मुताबिक, पुर्जा के साथ ही उनके भरोसेमंद साझेदार पर्वतारोही और  गाइड पुर बहादुर गुरुंग और निमा शेरपा की भी इस हादसे में मौत हुई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें