फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: एवरेस्ट फतह की 70वीं वर्षगांठ पर सम्मान, हजारों शेरपा गाइड व अधिकारियों ने रैली में लिया भाग

Tue, 30 May 2023 05:42 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो

सार

नेपाल के पर्यटन विभाग के अनुसार, इस वसंत ऋतु में 600 से अधिक पर्वतारोहियों ने एवरेस्ट की चढ़ाई की है। नेपाल सरकार हर साल 29 मई को माउंट ‘एवरेस्ट दिवस’ के रूप में मनाती है, क्योंकि इसी तारीख को पहली बार एवरेस्ट की चढ़ाई की गई थी।
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोर्गे द्वारा माउंट एवरेस्ट की पहली चढ़ाई की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए नेपाल ने सोमवार को रिकॉर्ड धारक शेरपा गाइड और पर्वतारोहियों को सम्मानित किया। 29 मई, 1953 को, न्यूजीलैंड के एक मधुमक्खी पालक हिलेरी और उनके शेरपा गाइड नोर्गे ने दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी के दुर्गम इलाकों को नापने वाले पहले इंसान बनकर इतिहास रचा था।
विज्ञापन


70वीं वर्षगांठ के अवसर पर यहां हजारों शेरपा गाइड और सरकारी अधिकारियों ने एक रैली में भाग लिया। उन्होंने हिमालय बचाओ लिखे बैनर भी लहराए। सम्मानित होने वालों में शेरपा गाइड में कामी रीता, जिन्होंने रिकॉर्ड 28 बार एवरेस्ट पर चढ़ाई की और शानू शेरपा, जिन्होंने दुनिया की सभी 14 सबसे ऊंची चोटियों पर दो बार चढ़ाई की, शामिल हैं। नेपाल की पर्यटन मंत्री सुशीला सिरपाली ठाकुरी ने हरि बुद्ध, जो एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पहले डबल-टू-एम्प्युटी बन गए थे, को भी सम्मानित किया। 

एवरेस्ट व गणतंत्र दिवस एक साथ
नेपाल के पर्यटन विभाग के अनुसार, इस वसंत ऋतु में 600 से अधिक पर्वतारोहियों ने एवरेस्ट की चढ़ाई की है। नेपाल सरकार हर साल 29 मई को माउंट ‘एवरेस्ट दिवस’ के रूप में मनाती है, क्योंकि इसी तारीख को पहली बार एवरेस्ट की चढ़ाई की गई थी। संयोग से 29 मई को ही नेपाल में गणतंत्र दिवस भी मनाया जाता है।
विज्ञापन


भारतीय भी शामिल
शिखर पर चढ़ने वाले विदेशियों समेत नेपाली पर्वतारोहियों को चांदी का एक बैज भी दिया गया। इसमें 2021 में 8,848.86 ऊंची चढ़ाई करने वाला भारतीय भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें