पूर्व पीएम ओली से रही बालेन शाह की अदावत
बालेन शाह को पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली का विरोधी माना जाता है। दोनों के बीच अदावत की वजह थी कि बीते साल काठमांडू मेट्रोपोलिटन सिटी ने नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। इस कार्रवाई की जद में कई नेता भी आए। ऐसे में काठमांडू मेट्रोपोलिटन सिटी का विरोध शुरू हो गया। बालेन शाह ने इसके लिए पीएम केपी शर्मा ओली पर निशाना साधा। इसके बाद मेट्रोपोलिटन सिटी के हजारों कर्मचारियों को कई महीनों तक सैलरी नहीं मिली थी। बालेन शाह ने इन कर्मचारियों को समर्थन दिया था और सरकार को चेतावनी दे डाली थी। इस मामले को लेकर खूब विवाद हुआ और बालेन शाह लोगों की नजरों में चढ़ गए।
नेपाली जनता भ्रष्टाचार के चलते राजनीतिक दलों से नाराज चल रही है, लेकिन बालेन शाह किसी पार्टी से जुड़े हुए नहीं हैं और ये बात भी उनके पक्ष में जाती है। सोशल मीडिया पर बालेन शाह से देश का नेतृत्व करने की अपील की जा रही है। खासकर फेसबुक पर बालेंद्र शाह के समर्थन में पोस्ट की भरमार हैं। जिनमें नेपाली युवा बालेंद्र शाह से नई राजनीतिक पार्टी बनाकर देश को नई दिशा देने की गुहार लगा रहे हैं।