फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल बाढ़: मलबा हटा और जमीन से निकला 50 करोड़ का सोना, 1.5 करोड़ नकद भी बरामद; पुलिस ने जारी किया वीडियो

Mon, 31 Aug 2026 03:22 PM IST
Devesh Tripathi पीटीआई, दुबई

सार

नेपाल की बाढ़ ने बैंकिंग ढांचे को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। त्रिशूली ढुंगे शाखा में जमा कीमती सामान मलबे के नीचे फंस गया था, जिसे नेपाल पुलिस ने लंबे अभियान के बाद सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। बचाव दल ने मशीनों की मदद से रास्ता बनाया और लॉकरों को बाहर निकाला। इनमें बड़ी मात्रा में सोना, नकदी और जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन
नेपाल बाढ़ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में घर, इमारतों, वाहनों समेत तमाम चीजें कई फुट के मलबे में दब चुकी है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में कई बैंक भी मलबे में दब गए हैं। त्रिशूली के ऐसे ही एक बैंक से नेपाल पुलिस ने करीब 50 करोड़ का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज निकाले हैं। नेपाल पुलिस की ओर से जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि बैंक से निकाले गए लॉकरों को जेसीबी मशीनों के जरिए ढोया जा रहा है। 
विज्ञापन


नेपाल पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि करीब आठ घंटे की लगातार कोशिश के बाद कृषि विकास बैंक की त्रिशूली ढुंगे शाखा से करीब 1.5 करोड़ रुपये नकद, अनुमानित 50 करोड़ रुपये का सोना और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए हैं। वीडियो में नेपाल पुलिस के कर्मियों को बैंक के बेसमेंट में घुसने के लिए मलबा हटाते देखा जा सकता है।

वीडियो में क्या-क्या आया नजर?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में सिलसिलेवार तरीके से पूरी घटना दिखाई गई है। सबसे पहले क्रेन के जरिए मलबा हटाया जाता है। फिर बैंक के बेसमेंट में रखे लॉकर्स को बचाव कार्य में जुटे कर्मियों द्वारा बाहर लेकर आया जा रहा है। इन लॉकर्स को जेसीबी मशीनों पर रखकर दूसरी जगह ले जाया जा रहा है। वीडियो में नेपाल पुलिस के कर्मी इन लॉकर्स को चाभियां लगाकर खोलते हुए भी दिख रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले नेपाल में रसुवा और ऊपरी इलाकों में से एक बैंक की तिजोरी बहकर त्रिशूली नदी के रास्ते धाड़िंग पहुंच गई थी। यहां 29 लोगों को कथित तौर पर तिजोरी तोड़कर उसमें रखी नकदी निकालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बाढ़ के पानी में बहने के बाद तिजोरी नदी के बहाव के साथ नीचे की ओर आई और धाड़िंग पहुंची थी।

बैंक लॉकर से लोगों ने लूटे थे 92 लाख
सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस की संयुक्त गश्ती टीम ने मौके पर इन संदिग्धों को पकड़ा। आरोप है कि वे क्षतिग्रस्त तिजोरी से पैसे निकाल रहे थे। अधिकारियों ने समूह के पास से 92,68,505 रुपये नकद बरामद किए और 29 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

नेपाल पुलिस ने बाढ़ के दौरान नारायणी नदी में बहकर आई एक महिला के शव से सोने की बालियां कथित तौर पर चुराने के आरोप में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने 41 सेकंड के वीडियो के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की। वीडियो में दोनों व्यक्ति महिला के शव को नदी से बाहर निकालते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने महिला के दोनों कानों से बालियां निकाल लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें