नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण राजधानी काठमांडो को हिमालयी राष्ट्र से जोड़ने वाले मुख्य राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। मंगलवार को काठमांडो से 12 किमी दूर भूस्खलन से दो बच्चों समेत आठ की मौत हो गई। जबकि पिछले महीने से शुरू हुए मानसून के कारण भूस्खलन, बाढ़ और बिजली गिरने से अब तक कम से कम 131 लोगों की मौत हो गई और 48 अन्य लापता हो गए हैं।
यहां पृथ्वी राजमार्ग पर कई भूस्खलन हुए। इसके कारण कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। फिलहाल राजमार्ग से मलबा हटाने का कार्य जारी है। साथ ही बाढ़ की वजह से राजमार्ग पर एक पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है और मार्ग के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए हैं।
नेपाल में मंत्रालय के बाहर रखे बम समय रहते डिफ्यूज
नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में तीन मंत्रालयों व प्रांतीय विधानसभा के बाहर बम मिले हैं। हालांकि, समय रहते सुरक्षाबलों और बम निरोधक दस्ते ने इन्हें डिफ्यूज कर दिया। इसके बाद नेपाल पुलिस ने धानगढ़ी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।