फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: दार्चुला में भीषण हिमस्खलन; पांच लोगों के फंसने की पुलिस ने की पुष्टि, दो को बचाया गया

Tue, 02 May 2023 08:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

हिमस्खलन में फंसे लोगों में चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं, दो लोगों को साइट से बचा लिया गया है।
विज्ञापन
नेपाल में हिमस्खलन। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी नेपाल के दार्चुला जिले में मंगलवार भीषण हिमस्खलन हुआ। इस हिमस्खलन में पांच लोगों के दबे होने की पुलिस ने पुष्टि की है। पुलिस उपाधीक्षक शैलेंद्र थापा ने बताया कि ये लोग यार्सागुम्बा (कीड़ाजड़ी) इकट्ठा करने गए थे। जिसके बाद अचानक हुए हिमस्खलन में वहीं दब गए। उन्होंने बताया कि सशस्त्र पुलिस बल की टीम मौके पर तैनात है। 

विज्ञापन


वहीं, दार्चुला जिले के उप मुख्य जिला अधिकारी प्रदीपसिंह धामी ने फंसे लोगों के बारे में बताया कि सुदूर पश्चिम नेपाल के दार्चुला जिले में हिमस्खलन में दबे लोगों की तलाश और बचाव अभियान जारी है। पांच लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई है। लापता लोगों में चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं, दो लोगों को साइट से बचा लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मौसम की स्थिति भी अच्छी नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले पता चला था कि हिमस्खलन में फंसने वालों की संख्या आठ है। 

क्या होती है कीड़ाजड़ी
गौरतलब है कि कीड़ाजड़ी एक प्रकार की आयुर्वेदिक औषधि होती है, जो समुद्र तल से 3800 मीटर ऊपर नेपाल और तिब्बत के हिमालय पर पाई जाती है। यह भूरे रंग का होता है तथा यह 2 ईंच लम्बा होता है। इसका स्वाद मीठा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें